♦अस्पताल में भर्ती मरीजों व तामीरदारो से स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
♦डीएम ने दिये मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश
♦चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के भी दिए निर्देश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभी कुछ देर पूर्व उप जिला मेला चिकित्सालय औरं जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी अचानक देर रात पहले उप जिला मेला चिकित्सालय पहुंच कर निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों और उनके तामीर दरों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इस दौरान तामीरदारों ने डीएम को चिकित्सालय में उनके मरीज को बेहतर उपचार मिलने तथा खाना समय पर उपलब्ध कराये जाने के सम्बंध में अवगत कराया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई का रही बेड शीट एवं कंबलों की नियमित धुलाई कराई जाए। उन्होंने सीएमएस डॉ राजेश गुप्ता को चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को साफ स्वच्छ, कम्बल उपलब्ध कराये जाने के सम्बंध मेें नये कम्बल खरीदने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी मयूर दीक्षित जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी वार्डाे का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा जिलाधिकारी ने लेबर रूम का निरीक्षण कर प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं की जानकारी ली। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ शिवंशी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि लेबर रूम में प्रसव हेतु दो महिलाएं भर्ती है। जिनकी स्थिति सामान्य है तथा चिकित्सालय में जिन महिलाओं का प्रसव हुआ है वह 13 महिलाएं भर्ती है।
जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को हिदायत दी है है कि चिकित्सालय में प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को अनावश्यक रूप रेफर न किया जाए तथा चिकित्सालय में आने वाले सभी गर्भवती महिलाओं का ठीक ढंग से उपचार किया जाए। साथ ही चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने तथा चिकित्सालय में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हो तथा खराब विद्युत लाइटों को दूरस्त करने एवं समुचित पेयजल व्यवस्था दूरस्त रखने तथा खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।
वहीं चिकित्सालय में जो भी पुराने साइन बोर्ड है, उनके जगह नए साइन बोर्ड लगने व वेटिंग एरिया में लगे एलईडी टीवी को दूरस्त रखने तथा सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने और एम्बुलेंस वाहन एवं 108 सेवा हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला मेला चिकित्सालय सीएमएस डॉ राजेश गुप्ता, जिला महिला चिकित्सालय प्रमुख अधीक्षक डॉ आर वी सिंह, डॉ संदीप निगम, डॉ एसके सोनी, धीरेन्द्र सिंह ,डॉ अनस, डॉ पूजा आदि मौजूद रहे।





