कोविड सम्मान पत्र भी वापस लौटाने का लिया निर्णय
कर्मचारी संगठन तोड़ने के प्रयास करने का भी लगाया आरोप
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार
लीना बनौधा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड की एक बैठक कर्मचारियों की मांगों को लेकर टीवी चिकित्सालय प्रांगण में आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा तथा संचालन जिला मंत्री राकेश भँवर और राजेंद्र तेश्वर द्वारा संयुक्त रूप से किया। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उप महामंत्री जेपी चाहर मौजूद रहे।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, उप महामंत्राी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जेपी चाहर एवं प्रदेश आडिटर महेश कुमार ने सयुंक्त रूप से कहा कि जिन कर्मचारियों द्वारा कोविड में जी जान से कार्य किया गया, उनको प्रोहत्साहन भत्ता नही दिए जाने से कर्मी निराश हैं। कर्मचारियों को महाकुंम्भ मेला भत्ता भी नही मिला है। जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है, अगर कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र अति शीर्घ नहीं माना गया, तो 10 मार्च के बाद आंदोलन किया जायेगा। अगर जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों को मिला कोविड सम्मान पत्र भी वापस लौटाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति की फाइल शासन में अटकी हुई है। कर्मचारियों को पोष्टिक आहार भत्ता, जोखिम भत्ता, एक माह का मानदेय, जो कर्मचारी पदोन्नति नही किये जा सकते हैं उनको अंतिम ग्रैड पे 4200 दिया जाना चाहिए, जोकि नही मिल पा रहा है।
जिला मंत्री राकेश भँवर, आडिटर शीशपाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर और गुरुकुल के उपाध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंसन बहाली की जानी चाहिए। कर्मचारियों को एकजुट होकर अपने हितों के लिए आवाज उठानी होगी, तभी कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कर्मचारी संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। कर्मचारियों को अपनी एक जुटता दिखानी होगी, वरना लोग आपसी फूट का फायदा उठा सकते हैं।
बैठक में सुरेंद्र कुमार, महेश कुमार, राकेश भँवर, दिनेश लखेडा, धर्म सिंह, सुरेश चंद, शीशपाल, मनोज कुमार, सुभाष कुमार, राजकुमार, मूलचंद चौधरी, ताजबर नेगी, अरुण कुमार, पप्पू सैनी, संदीप शर्मा, सूरजबली, सतीश, दिनेश नौटियाल, मुकेश कुमार, नितिन, सचिन, विजय, वाहन चालक संघ से केएम जोसेफ, दीपक, श्रीमती मुन्नी, पूनम, संतोष कुमारी, रजनी, सुदेश आदि मौजूद रहे।
