प्रदेश व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने कांग्रेस का दामन थामा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ने किया पार्टी में शामिल
सीमा बनौधा
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी को प्रदेश प्रभारी कोंग्रेस देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कराई।
इस मौके पर संजीव चौधरी ने कहा की देश की आज़ादी मे, देश को कल कारखाने देने मे, मज़दूर को रोज़गार व किसान व जवान का सम्मान करने मे यदि किसी पार्टी ने कोई अहम भूमिका निभाई है तो वह कोंग्रेस पार्टी है, आज कोंग्रेस सरकार में नही है तो देश का हर वर्ग सड़क पर आन्दोलन कर रहा हैं या बोलने पर देश का विरोधी बताया जा रहा है और झूठे मुक़दमों मे ऐसे सच्चे देश भक्तों को जेल मे डाला जा रहा हैं।
श्री चौधरी ने कहा उत्तराखंड राज्य को बर्बाद करने में भाजपा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है और राज्य की जनता भाजपा के पापों को हिसाब करने के लिए तैयार बैठी हुई हैं। राज्य मे अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बंनने जा रही है और फिर राज्य के हर कोने तक विकास की लहर उठेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा धरातल तलाशने को मजबूर हो जाएगी। राज्य की जनता के साथ छल और झूठ बोल कर सत्ता में आई भाजपा ने एक बार भी राज्य की जनता की ओर नहीं देखा है। सत्ता के नशे मे चूर भाजपा ने राज्य को दशकों पीछे धकेल दिया है।
राज्य के नौजवान बेरोज़गार हो कर दूसरे राज्यों मे धक्के खा रहे हैं, पहाड़ों में निरन्तर पलायन हो रहा है। गाँव के गाँव ख़ाली हो गए है चारों तरफ़ बुरा हाल है पर सरकार कुम्भ करण की तरह सोई हुई है। अब जनता जाग गई है और सत्ता परिवर्तन होना तय है। पार्टी ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से विपिन राणा, पुष्पेंद्र गुप्ता, दीपक काला, मिथिलेश वर्मा, आकाश सेनी, संजीव कुमार, विजय धीमान, अरविन्द कुमार आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
