चैंकिग के दौरान पुलिस ने फर्जी वीआईपी को पकड़ा
पुलिस कार्यवाही होता देख, नशेड़ी लगा गिड़गिड़ाने
नशेड़ी पर पुलिस एक्ट के तहत हुआ चालान, कार सीज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक नशेड़ी को अपनी कार में लाल बत्ती व हुटर लगाना महंगा पड़ गया। सप्तऋषि चौकी पुलिस ने नशेड़ी को चैंकिग के दौरान पकड़ लिया। नशेड़ी ने शुरूआत में पुलिस पर ही अपना रौब दिखाकर हड़काने का प्रयास किया। लेकिन जब पुलिस ने रौब गालिब करने वाले को हिरासत में लेकर पुलिस कार्यवाही शुरू की तो उसकी सब नशा हिरन हो गया। और फिर पुलिस से माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगा। नशेड़ी बताया कि उसने कार में लाल बत्ती व हुटर अपने क्षेत्र के लोगों पर अपना रसूक व रौब दिखाने के लिए किया। पुलिस ने उसकी लाल बत्ती व हुटर लगी स्वीफ्रट कार को सीज करते हुए उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की।

कोतवाली नगर एसएसआई अनिल चौहान ने बताया कि बीती रात सप्तऋषि चौकी प्रभारी गगन मैथाणी चैंकिग अभियान चलाये हुए थे। इसी दौरान हुटर बजाते हुए लाल बत्ती की स्वीफ्रट सफेद रंग की कार आती नजर आयी। पुलिस को कार पर लगी लाल बत्ती कोे देखकर शक होने पर उसको रोका गया। जिस पर कार चालक ने उसकी कार रोकने पर पुलिस पर रौब गालिब करते हुए हड़काने लगा। पुलिस को चालक नशे में प्रतीत होने पर उसको हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम चालक ने जय प्रकाश पुत्र चरणजीत मल्होत्रा निवासी शांतिकुंज हरिद्वार बताते हुए जानकारी दी कि उसको लाल बत्ती और हुटर लगी कार चलाने का शौक रहा है। उसने अपने क्षेत्र के लोगों पर लाल बत्ती व हुटर लगी कार के माध्यम से अपना रसूक व रौब दिखाने के लिए यह सब किया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल कराया गया, जिसमें उसकी नशे की पुष्टि हुई है। नशेड़ी अपने खिलाफ पुलिस कार्यवाही होता देख उसका नशा हिरन हो गया और वह पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते हुए गलती मानकर माफी मांगने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए लाल बत्ती व हुटर लगी कार को सीज कर दिया।
