माल बरामदगी के दौरान पुलिस को धक्का देकर छत से कूदा
आरोपी की दिल्ली के हाॅस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मौत
ज्वालापुर के पूर्व विधायक के घर में हुई थी 09 दिन पूर्व चोरी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर के पूर्व विधायक के घर हुई चोरी का माल दिल्ली से बरामदगी के दौरान पुलिस को धक्का देकर छत से कूद कर कस्टड़ी से भागने के दौरान गिरकर आरोपी घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए हाॅस्पिटल ले जाया गया। हाॅस्पिटल में घायल आरोपी की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस ने आलाधिकारियों को दी। इस जानकारी पर हरिद्वार से पुलिस अधिकारी दिल्ली पहुंचे और घटना के सम्बंध में वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गयी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के घटना की जानकारी दे दी गयी है। इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मीडियां को दी।
उन्होंने बताया कि 11 जनवरी 23 को ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने घर में लाॅकर से जेवरातए लैपटाॅप व नगदी चोरी हो जाने के सम्बंध में बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूर्व विधायक ने तीन.चार लोगों पर अपना शक जाहिर किया था। पुलिस ने पूर्व विधायक के शक के आधार पर उनसे पूछताछ की गयी। इसी दौरान नौकर अंकित निवासी नगीना बिजनौर से पूछताछ करते हुए उसके मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाली गयी तो उसकी चोरी में सलिप्ता पाई गयी। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान अंकित ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार करते हुए चोरी का माल दिल्ली में अपने परिचित को देने का खुलासा किया था। पुलिस टीम चोरी का माल बरामदगी के लिए आरोपी को दिल्ली ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि बहादराबाद पुलिस दिल्ली क्षेत्र के सम्बंधित थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी की निशानदेही से चोरी का माल बरामद कर लिया। लेकिन एक लैपटाॅपए वही पास ही न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्रांतर्गत ओल्ड कुंडली के कौशिक कॉम्प्लेक्स पर रखा गया था। जिसकी बरामदगी के लिए दिल्ली और बहादराबाद पुलिस आरोपी को लेकर लैपटाॅप की बरामदगी के लिए जाते वक्त आरोपी अंकित ने पुलिस को धक्का देकर छत से कूद कर कस्टडी से भागने का प्रयास किया। लेकिन वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसको दिल्ली व बहादराबाद पुलिस उपचार के लिए नजदीकी हाॅस्पिटल ले गयी। जहां पर घायल अंकित की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस टीम ने घटना से आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। इस जानकारी पर हरिद्वार के पुलिस अधिकारी दिल्ली पहुंचे और मृतक के सम्बंध में वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गयी। घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है।
