राजा बिस्कुट चैक के समीप कब्रिस्तान के पास से मिला शव
मृतक के शरीर व चेहरे पर चोट के निशान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिड़कुल थाना क्षेत्र में टीसीआई ट्रासपोर्ट के ट्रक हैल्पर की हत्या से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मृतक के शव को राजा बिस्कुट चौक के समीप कब्रिस्तान के पास से बरामद किया है। मृतक के शरीर व चेहरे पर चोट के निशान बताये जा रहे है। पुलिस भी युवक की हत्या की आंशका व्यक्त कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिड़कुल पुलिस को सुबह सूचना मिली कि राजा बिस्कुट चौक पुलिस पिकेट के पास कब्रिस्तान में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जिसकी शिनाख्त अनिल कुमार पुत्र रामकुमार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मौहल्ला खनीवाद सदर शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल के रूप में हुई है। जोकि सिडकुल स्थित टीसीआई ट्रासपोर्ट के ट्रक में हैल्पर था। बताया जा रहा हैं कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसके चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। पुलिस भी युवक की हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के साहरे घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अभी स्पष्ट नहीं हैं कि युवकी हत्या वहीं की गयी या फिर कही ओर कर उसका शव यहां फैंका गया है। सिड़कुल थाना एसओ देवराज शर्मा के अनुसार सुबह पुलिस ने लोगों की सूचना पर एक युवक को शव राजा बिस्कुट चौक के पास कब्रिस्तान से बरामद किया है। जिसके शरीर व चेहरे पर चोट के निशान है। प्रथम दृष्ट्या प्रतीत हो रहा हैं कि युवक की हत्या की गयी है। लेकिन युवक की मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगी।
