सभापति कृष्ण कुमार, अध्यक्ष नितिन और महामंत्री तन्मय हुए निर्वाचित
चुनाव में श्रीकांत व श्रीकुंज गुट को निराशा हाथ लगी, मायूसी का माहौल
निर्वाचित पदाधिकारियों को जोरदार स्वागत करते हुए की आतिशबाजी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरकी पौडी की प्रबंध कारिणी संस्था श्री गंगा सभा के चुनाव में तन्मय गुट ने बाजी मार ली है। गंगा सभा चुनाव में तन्मय गुट के तीनों प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। सभापति पद पर कृष्ण कुमार ठेकेदार, अध्यक्ष पद नितिन गौतम और महामंत्री पद तन्मय वशिष्ठ निर्वाचित हुए। चुनाव में श्रीकांत गुट एवं श्री कुंज गुट को भारी निराशा हाथ लगी।
ज्वालापुर के मालवीय धाम में हुए श्री गंगा सभा के चुनाव में चुनाव आयोग के अध्यक्ष अश्वनी जगता ने तन्मय गुट के तीनों प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया। श्री गंगा सभा के चुनाव की गिनती शाम 6 बजे शुरू हुई। जिसमें 100-100 मतों के आठ राउंड हुए, जिन में सभापति पद पर कृष्ण कुमार ठेकेदार ने अपने प्रतिद्वंदी प्रदीप झा एवं अनिल कुमार कुएपाल को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की।
जिसमें कृष्ण कुमार ठेकेदार को 351 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंदी प्रदीप झा को 291 मत तो वही अनिल कुमार कुऐपवाल को 84 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि अध्यक्ष पद पर नितिन गौतम को 431 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी वीरेंद्र श्रीकुंज को 95, राम कुमार मिश्रा को 196 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा महामंत्री पद पर तन्मय वशिष्ठ को 400 मत पड़े। जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्रीकांत वशिष्ठ को 247 व आमेश शर्मा को 78 मत प्राप्त हुए।
आपको बता दें कि श्री गंगा सभा के नवगठित प्रधान सभा के सदस्यों के कुल वोट 758 है, जिसमें से कुल वोट 727 लोगों ने मत डाले, चुनाव में 31 मतों का प्रयोग नहीं हुआ। वही 5 मत निरस्त हुए चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तन्मय गुट के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर सैकड़ों समर्थकों ने ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की।
