गणेशपुरम कॉलोनी में 14 और कृष्णा आश्रम में 07 मिले
एक कोरोना पॉजिटिव की हुई मौत, परिवार के 11 सदस्य भी पॉजिटिव
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोरोना के बढते मामलों से तीर्थनगरी में हड़कम्प मच गया है। गत दिनों सप्तऋषि से सटे एक आश्रम में 32 लोगों के मिलने के बाद अब कोरोना संक्रमण की रफ्रतार ने अब तेजी पकड़ ली है। कनखल में शनिवार को गणेशपुरम कॉलोनी में मिले 14 पॅाजिटिव के बाद एकाएक कनखल के ही कृष्णा आश्रम में 07 संतों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गये है।
प्रशासन ने एहतिहात के तौर पर गणेपुरम कॉलोनी को सील कर दिया गया है। लेकिन इसी कॉलोनी से एक दुखभरी खबर निकल कर सामने आयी हैं कि एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गयी है। जिसकी पुष्टि कनखल पुलिस ने की है। इस खबर ने लोग के होश उड़ा दिये है। जबकि मृतक के परिवार के 11 सदस्य पॉजिटिव मिले है।
कनखल में शनिवार को रोड स्थित कृष्णा आश्रम में 07 संतों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से आश्रम में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर अन्य संतों के सैम्पल लेने की कवायद शुरू करते हुए आश्रम को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं गणेशपुरम कॉलोनी में भी शनिवार को कोरोना के विस्फोट ने आसपास की कॉलोनी में भी दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आसपास को सैनिटाइज करवाते हुए कॉलोनी को सील कर दिया गया है।
कुंभ स्वास्थ्य मेलाधिकारी डॉ. अरूण सिंह सैंगर ने बताया कि कनखल स्थित कृष्णा आश्रम में 07 संत कोरोना पॉजिटिव और गणेशपुरम कॉलोनी में 14 पॉजिटिव मिले है। जिनमें एक पॉजिटिव की मौत हो गयी है। मृतक के परिवार के 11 सदस्य भी पॉजिटिव मिले है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों में एक वृद्ध की मौत हो गई है। जोकि भेल से रिटायर्ड बताये जा रहे है। तहसीलदार व पटवारी ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में सील करने की कार्यवाही की गई। महाकुंभ के आयोजन के दौरान शहरी क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़ने से प्रशासन ने कोरोना नियमों के पालन शक्ति से पालन करवाने के लिए कमर कस ली है
