कप्तान के साथ फरार स्मैक तस्कर फोटो खिंचवाकर कर रहा था रौब गालिब
आरोपी ने बधाई देने वालों की भीड़ की आड़ में गुलदस्ता देकर खिंचवाई थी फोटो
फरार पर एनपीडब्लू जारी होने के साथ-साथ 10 हजार का इनाम घोषित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। फरार स्मैक तस्कर को रौब गालिब के लिए नवागंतुक कप्तान को बधाई देने वालों की भीड़ में गुलदस्ता देकर फोटो खिंचवाकर सोशल एकांउट पर लगाना मंहगा पड़ गया। मामला एसएसपी के संज्ञान में आते ही स्मैक तस्कर के इरादों का अहसास होते ही मामले को गम्भीरता से लेते हुए कड़ा एक्शन लिया है। स्मैक तस्कर की गिरफ्तार पर दस हजार का इनाम घोषित के साथ-साथ न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वांरट भी जारी कराया गया है। पुलिस शातिर स्मैक तस्कर की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। कप्तान ने ऐसे शातिर अपराधियों को, जोकि आलाधिकरियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी बदनीयती के तौर पर इस्तेमाल करने वालों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया है।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि 03 जनवरी 23 को मंगलौर में तैनात उपनिरीक्षक मनोज गैरोला अपने सहयोगी कांस्टेबल यूनुस बेग और उत्तम सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल को रूड़की मंगलौर रोड पर बिझौली तिराहे के पास मुंह पर कपड़ा बाधे को संदिग्ध नजर आये। जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। जिसपर शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से कुल 23.38 ग्राम स्मैक व इलैक्ट्रनिक तराजू और कुछ नगदी बरामद हुई थी।
पूछताछ के दौरान स्मैक सौदागरों ने अपना नाम वसीम पुत्र नियामुल और ईस्तकार पुत्र इरफान निवासीगण मौहल्ला गढरीयान चांदी का चौक कस्बा लण्ढौरा मंगलौर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया था कि वह स्मैक को सलमान पुत्र जहांगीर उर्फ जंगू निवासी पीरपुरा मंगलौर हरिद्वार से बेचने के लिए खरीदकर लाये है। जिसने दो हजार प्रति ग्राम के हिसाब से उनको स्मैक बेची है। जोकि लम्बे समय से स्मैक का अवैध कारोबार कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने स्मैक सौदागरों की जानकारी पर स्मैक तस्कर सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। लेकिन स्मैक तस्कर सलमान तभी से फरार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि उनकी जनपद हरिद्वार में अगमन पर विभिन्न संगठनों, व्यापारियों व कई सामजसेवी संस्थाओं द्वारा उनको बधाई देने का सिलसिला लगा रहा। इसी दौरान शातिर फरार स्मैक तस्कर भी बधाई देने वालों की भीड़ की आड़ में उनको बधाई देने पहुंचा और गुलदस्ता देकर फोटो खिंचवाकर अपने सोशल एकांउट में लगाकर क्षेत्र के लोगों पर दबाब बनाने का प्रयास किया जहा रहा था। मामला उनके संज्ञान में आने पर मंगलौर पुलिस से मामले की जानकारी लेने के बाद उनके द्वारा फरार स्मैक तस्कर सलमान की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया।
इतना ही नहीं उनके निर्देश पर मंगलौर पुलिस ने फरार स्मैक तस्कर के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वांरट जारी कराये गये है। पुलिस फरार स्मैक तस्कर सलमान की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। जिसको जल्द दबोच लिया जाएगा। कप्तान ने ऐसे शातिर अपराधियों को, जोकि आलाधिकरियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी बदनीयती के लिए फोटो का इस्तेमाल करने वालों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया है।
