
जनपद के पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस के नेतृत्व में धनतेरस पर गंगा सफाई अभियान चलाया गया। एसएसपी के नेतृत्व में सुबह जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बिरला घाट पर एकत्रित हुए। जहां पर एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही अपने रहने के स्थान व कार्यालयों, आवासीय परिसरों और पुलिस लाइन में भी समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए। जिसके पश्चात मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने एसएसपी की अगुवाई में गंगा में सफाई अभियान में जुट गये। बिरला घाट के किनारे जमी हुई व्यापक गंदगी, कचरा प्लास्टिक, पाॅलीथिन, कपड़े, जूते आदि दूषित पदार्थों को एकत्रित कर कई टन कूड़े को हटाया गया। पुलिस प्रशासन के इस अभियान में सामाजिक संगठन मृणाली ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। गंगा घाटों से निकाले गए कई टन कचरे को नगर निगम के कूड़ा वाहनों में में डंपिंग यार्ड भिजवाया गया। गंगा सफाई अभियान करीब तीन घण्टों तक जारी रहा। पुलिस विभाग के गंगा सफाई अभियान में जनपद के अधिकारियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।