मृतक के भतीजे ने कराया अज्ञात चालक पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्रा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात शादी समारोह में शामिल होने आये मथुरा के दो बारातियों को तेज रफ्रतार कार ने कुचल दिया। घटना से बरात में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि दोनों बरातियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि बरातियों ने कार का नम्बर नोट कर पुलिस को उपलब्ध कराते हुए घटना के सम्बंध में तहरीर दी है।
कनखल प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर रात मथुरा से आए बरात में शामिल दो युवक सड़क किनारे आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान शंकराचार्य चौक की ओर से तेज गति से आ रही कार के चालक ने सड़क किनारे खड़े दोनों लोगों को कुचलते हुए फरार हो गया। घटना से बारात में शामिल लोगों में कोहराम मच गया। बारातियों ने टक्कर मारने वाली कार का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
मृतकों की पहचान राजाराम बाबू वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा उम्र 53 वर्ष और महेश वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासीगण गाना चौक बाजार भरतपुर गेट थाना कोतवाली मथुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध् में मृतक के भतीजे भरत वर्मा पुत्र नंद किशोर वर्मा निवासी शीतला घाटी चौक बाजार मथुरा उत्तर प्रदेश ने तहरीर देते हुए कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
