
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ईदगाह की नई कमेटी के गठन के बाद ईदगाह में नए बदलाव देखने को मिल रहे है। कमेटी ने जन सहयोग से ईदगाह में वुज़ू खाने का इंतेज़ाम शुरू किया है। इसके साथ ही ईद से पहले ईदगाह के भीतर व बाहरी क्षेत्र में सफाई को लेकर ईदगाह कमेटी के सदस्य व पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा।
बताते चले कि बीते दिनों उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा पुरानी कमेटी को भंग करते हुए ईदगाह की 12 सदस्यीय नई कमेटी बनाई गई है। नई कमेटी ने चार्ज संभालने के बाद व्यवस्था को दुरस्त करना शुरू क़र दिया है। ईदगाह कमेटी के सदस्य व वार्ड नंबर 44 से पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर अब ईदगाह में जन सहयोग से वुज़ू करने की भी व्यवस्था की जा रही है। इसी प्रकार आगामी ईद के पर्व को लेकर अहसान अंसारी के नेतृत्व में 15 दिन का विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ईदगाह भीतर व बाहरी क्षेत्र में विशेष रूप से सफाई व्यवस्था दुरस्त की जाएगी।
इस विशेष सफाई अभियान में प्रमुख रूप से नगर निगम सुपरवाइजर कुसुम पाल, पर्यावरण मित्र सतपाल, सुनील केश्वर, रवि अशोक, सोनिया, रज्जो शामिल रहेंगे। पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि पिछले काफी समय से ईदगाह के बाहरी क्षेत्र में सफाई नही होई थी जिसको नगर निगम के सहयोग से किया जा रहा है। साथ ही ईदगाह की भीतर भी ईद को लेकर सफाई जारी है। नमाजियों की सुविधा के लिए यह अभियान चलाया गया है। इस से क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिलेंगी।