पुलिस को गश्त के दौरान मिली सफलता
तस्कर से 1 किलो 10 ग्राम चरस हुई बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नशा मुक्त देवभूमि-2025 के तहत एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जनपद हरिद्वार में चलाये जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के क्रम में बुग्गावाला पुलिस ने एक लाख की चरस के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
बुग्गावाला की अमानत गढ चैकी प्रभारी समीप पाण्डेय ने बताया कि गुरूवार की रात को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार पुलिस के इशारे को नजरअदांज कर बाइक की रफ्रतार तेज कर दी। जिसपर पुलिस को बाइक सवार पर शक होने पर उसका पीछा किया गया। जिसको कुछ दूरी पर घेर कर रोक लिया। जिसकी तलाशी लेेने पर पुलिस ने 1 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की।
जिसकी बाजार में कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस नशा तस्कर को लेकर चैकी पहुंची। पूछताछ के दौरान नशा तस्कर ने अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र राज कुमार निवासी रसूलपुर टोंगिया बुग्गावाला हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलापफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और बाइक को सीज कर दिया। पुलिस नशा तस्कर को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
