वाहन में करीब 160 किलो पशु अवशेष मांस, खाल थी लदी
पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी, जल्द दबोचने का दावा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने रविवार की शाम सूचना पर क्षेत्र से छोटा हाथी वाहन से करीब 160 किलो पशु अवशेष मांस, खाल बरामद की है। जबकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने पशु अवशेष से भरे वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा हैं कि फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को रविवार की शाम सूचना मिली कि मोहल्ला कस्सावान में छोटा हाथी वाहन से पशु अवशेष को ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोहल्ला कस्सावान से छोटा हाथी वाहन को पकड़ लिया। लेकिन वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने छोटा हाथी वाहन से करीब 160 किलो पशु अवशेष मांस व खाल बरामद किये है। पुलिस ने पशु अवशेष से लदे छोटा हाथी वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही फरार वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
