♦पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक समाग्री, नगदी, मोबाइल और एक कार की बरामद
♦पुलिस टीम ने सैक्स रैकेट संचालकों के चुंगल से एक पीडिता को कराया मुक्त
♦सूचना पर कोतवाली रानीपुर पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने सूचना पर सलेमपुर स्थित एक कॉलोनी में छापा मारकर चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो पुलिस पुरूष व एक महिला को दबोचा है। जबकि एक पीडिता को उनके चुंगल से मुक्त कराया है। पुलिस टीम ने कमरे से आपत्तिजनक समाग्री, एक वैगनआर कार, हजारों की नगदी, चार मोबाइल भी बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंिधत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कोतवाली रानीपुर पुलिस और एएचटीयू टीम को सूचना मिली कि कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर स्थित हदय विहार कॉलोनी में एक मकान में सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली। इस सूचना की जानकारी पुलिस ने आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर पुलिस और एएचअीयू की संयुक्त टीम ने बताये गये स्थल पर छापा मारकर मौके से दो पुरूष, एक महिला और उनके चुंगल से एक पीडिता को मुक्त कराया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कमरे से आपत्तिजनक समाग्री बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार और महिला, निवासी थाना कलियर, हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों से कडी पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कप्तान ने बताया कि पुलिस टीम इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी कब से कॉलोनी में सैक्स रैकेट का धंधा संचालित कर रहे थे और उनके सम्पर्क में कौन-कौन लोग है। पुलिस टीम इस बात का भी जांच कर रही हैं कि सैक्स रैकेट संचालकों के तार किन लोगों व कहा कहा से जुडे है। सैक्स रैकेट में अन्य लोगों की भी अगर सलिप्ता पाई जाती हैं तो पुलिस उनके खिलाफ भी कडी कार्यवाही अमल में लायेगी।
