
एसएसपी, एसपी क्राइम, एसपी सिटी, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे
घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी, बेटे के घर पहुंचने पर हुई जानकारी
पुलिस लूट के इरादे से महिला की गला घोट कर हत्या मान रही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए वारदात की जानकारी आलाधिकारियों को दी। हत्या की सूचना पर एसएसपी, एसपी क्राइम, एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आलाधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी ली। लेकिन घटना के सम्बंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
बताया जा रहा हैं कि मृतका के नाक, आंख से खून निकल रहा था। पुलिस प्रारम्भिक तौर पर महिला की हत्या गला घोट कर किये जाने की बात कह रही है। लेकिन हत्या की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल सकेगा। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी और जिसकी जानकारी बेटे के कॉलेज से घर लौटने पर हुई। प्रथम दृष्ट्या हत्या की वजह लूट की वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है।

सप्तऋषि चौकी प्रभारी शैलेन्द्र ममगाई ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को सूचना मिली कि शिवनगर रानीगली भूपतवाला हरिद्वार में एक महिला की घर में हत्या कर दी है। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या की जानकारी आलाधिकारियों को दी। सूचना पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, क्राइम एसपी अजय गणपति कुम्भार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी जूही मनराल मौके पर पहुंची। पुलिस आलाधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए परिजनों समेत आसपास के लोगों से जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि लेकिन कोई भी घटना के सम्बंघ में ठोस जानकारी नहीं दे सका। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी और आसपास के लोगों ने मृतका के घर में किसी को आते-जाते नही देखने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मृतका के बेटे के कॉलेज से दोपहर करीब पौने दो बजे घर पहुंचने पर हुई। जिसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों समेत पिता को दी।
चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर महिला की हत्या गला घोट कर प्रतीत हो रही है। लेकिन हत्या की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या की सही वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मृतका का पति पेशे से टेªलर है, जोकि दुकान पर था।