
बच्चों का पक्ष लेने पर पत्नी ने की कुल्हाड़ी से पति की हत्या
पिता की मौत का बदला बेटे ने सौतेली मां का गला दबा कर लिया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बच्चों का पक्ष लेने पर पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति के गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से घर मे कोहराम मच गया। बेटे ने पिता की मौत का बदला लेते हुए सौतेली मां का गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक थाने पहुंचकर पुलिस के आगे सरेंडर करते हुए दोहरे हत्या काण्ड की जानकारी दी।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने घटना से आलाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना स्थल पर पहुंची। सूचना पर एसपी सिटी, एएसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि तोहिद पुत्र इनामुक हक निवासी गांव मरगूबपुर बहारदाबाद हरिद्वार सुबह थाने पहुंचा। जिसने जानकारी दी कि उसकी सौतेली मां ने उसके पिता के गले कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने पिता की हत्या का बदला लेते हुए अपनी सौतेली मां सितारा की गला घोट कर जान से मार दिया। इस जानकारी के बाद पुलिस ने आलाधिकारियों से दोहरे हत्याकाण्ड से अवगत कराते हुए पुलिस युवक के साथ घटना स्थल पर पहुंची।
सूचना पर एसपी सिटी स्वंतत्र कुमार, एएसपी रेखा यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि मृतक इनामुक हक की दस साल पूर्व पत्नी इमराना की बीमारी के चलते देहात हो गया था। इनामुक हक गांव में खेती बाड़ी करता था और परचून की दुकान भी चलाता था। इनामुक हक ने दो साल पूर्व सहारनपुर निवासी सितारा से निकाह कर लिया था। सितारा लुधियाना में रहती थी, जोकि शनिवार की रात को अपना समान लेकर गांव मरगूबपुर आयी थी।
बताया जा रहा हैं कि रविवार की सुबह सितारा बच्चों से झगड़ने लगी। जिसपर इनामुक हक ने पत्नी सितारा को समझाने का प्रयास किया। जिससे नाराज होकर सितारा ने कुल्हाड़ी से पति इनामुक हक के गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। गुस्से मे आकर इनामुक हक के बेटे तोहिद ने पिता की मौत का बदला लेते हुए अपनी सौतेली मां सितारा की गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।