युवती ने लगाया था दो सगे भाईयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर कर जांच में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक सेल्स गर्लस ने दो सगे भाईयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडिता ने कोतवाली नगर में दोनों भाईयों के खिलाफ तहरीर देते हुए शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पीडिता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि न होने की बात कही जा रही है। जिसकारण पुलिस दुष्कर्म के मामले को संदिग्ध मान कर जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों खंगालते हुए पीडिता के आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सेल्स गर्लस ने गुरूवार को औद्योगिक क्षेत्र निवासी दो सगे भाईयों पर कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने पीडिता का मेडिकल कराया गया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले को संदिग्घ मान कर जांच में जुटी है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए युवती के आरोपों की सत्यता का पता लगाने तथा आसपास केे लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए घटना के हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
बताया जा रहा हैं कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर पीडिता भी अपने आरोपों से पीछे हटते नजर आ रही है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि एक युवती ने दो सगे भाईयों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मेडिकल में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए पीडिता के आरोपो की सत्यता का पता लगाने के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
