पति अपनी पत्नी को लेकर हैवल्स कम्पनी से लेकर घर लौट रहा था
दो बाइक सवार चार बदमाशों ने घात लगा कर किया हमला
दम्पति को किया मेट्रो अस्पताल में भर्ती, दोनों की हालत गम्भीर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिड़कुल क्षेत्र में एक दम्पति पर घात लगाकर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्रा में सनसनी फैल गयी और पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। घायलों को उपचार के लिए सिड़कुल स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। बताया जा रहा हैं कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है। घायल व्यक्ति पर मेरठ में हत्या व जान लेवा हमले के मुकदमें दर्ज है। दोनों 2015 से सिड़कुल में नौकरी कर रहे थे। पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांगेराम उम्र करीब 37 वर्ष निवासी मेरठ यूपी हाल निवासी कृपाल नगर सिड़कुल हरिद्वार और उसकी पत्नी मोनिका त्यागी उम्र करीब 30 वर्ष को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर घायल कर दिया। जब मांगेराम अपनी पत्नी को हैवल्स फैक्ट्री से बाइक पर लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री के बाहर घात लगाकर इंतजार कर रहे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने दम्पति पर गोलियां बरसा दी। गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दम्पति को उपचार के लिए सिड़कुल स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं कि पति मांगेराम को पीठ में एक गोली लगी है। जबकि उसकी पत्नी मोनिका को दोनों हाथों व दोनों पैरों में चार गोलियां लगी है। जहां पर दम्पति की हालत नाजूक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर बदमाशों को दबोचने के लिए अधिनस्थों को दिशा निर्देश दिये। पुलिस बाइक सवार बदमाशों को दबोचने के लिए जगह-जगह चैकिग अभियान में जुट गयी है। वहीं पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पफूटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार घायल मांगेराम का मेरठ में एक लम्बा अपराधिक इतिहास है। जिसके खिलाफ मेरठ में हत्या व जान लेवा हमला जैसे संगीन मामले दर्ज है। दम्पति वर्ष 2015 से सिड़कुल में रह रहा था, पति-पत्नी दोनों ही सिक्योरिटी गार्ड में थे। मांगेराम आईटीसी कम्पनी और पत्नी हैवल्स कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। सिड़कुल थाना एसओ देवराज शर्मा के अनुसार मांगेराम अपनी पत्नी मोनिका को हैवल्स से लेकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक पर मांगेराम पत्नी को लेकर हैवल्स कम्पनी से लेकर निकाला। तभी फैक्ट्री के बाहर घात लगाकर खड़े दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनपर गोलिया बरसा दी। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गये। घायल दम्पति को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मांगेराम का मेरठ में पुराना अपराधिक इतिहास है। जिसपर हत्या व जानलेवा हमला जैसे संगीन मुकदमें दर्ज है। सम्भवता दम्पति पर हमला पुरानी रंजिश का नतीजा हो। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना की सही जानकारी बदमाशों के पकड़े जाने या फिर दम्पति के बयान पर ही पता चल सकेंगी। लेकिन अभी दम्पति की स्थिति गम्भीर है।
