कलियर शरीफ से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कलियर शरीफ से स्कूटी से वापस घर लौट रहे बुजुर्ग को बहादराबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए हाॅस्पिटल पहुंचाया। हाॅस्पिटल में घायल की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने हाॅस्पिटल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया।
बहादाबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बीती देर शाम सूचना मिली कि क्षेत्र स्थित कृष्णा ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए हाॅस्पिटल भेजा गया। हाॅस्पिटल में घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने हाॅस्पिटल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जिसकी शिनाख्त राव मनव्वर पुत्र बंदु उम्र 61 वर्ष निवासी कटहरा बाजार ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक स्कूटी से कलियर शरीफ से अपने घर ज्वालापुर आ रहा था, इसी दौरान बहादराबाद थाना क्षेत्रा में हादसा हो गया।
