शहरभर में मिठाई बांटने का दम भर रहा, सतपाल का बना बड़ा समर्थक
कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर चुटकी बजाते लाखों खर्च करने को तैयार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा सीट पर कांग्रेसी प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी की जीत से आश्वस्त एक कांग्रेसी ने तो मतगणना से दो दिन पूर्व ही सतपाल ब्रहा्रचारी की जीत मानकर रसगुल्ले बनवाना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी का इतना बड़ा समर्थक शहर में अकेला सामने आया है। जोकि हरिद्वार सीट पर कांग्रेसी प्रत्याशी की जीत पर शहर भर में मिठाई बांटने दम भर रहा है। जबकि इसी कांग्रेसी ने खुद नामांकन के दौरान कांग्रेसी प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की थी।
लेकिन समझाने पर उसने अपने चुनाव लड़ने के फैसले को वापस लेकर कांग्रेसी प्रत्याशी का समर्थक बन गया, जोकि कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी के लिए चुटकी बजाते ही लाखों खर्च करने के लिए तैयार है। जी हां आप सोच रहे होगेें कि आखिर शहर में ऐसा कौन सा बड़ा समर्थक सतपाल ब्रहा्रचारी का हो गया, जोकि बिना सोचे समझे चुनाव परिणाम आये बिना ही सतपाल ब्रहा्रचारी की जीत समझ कर शहर भर में मिठाई बांटने के लिए मतगणना से दो दिन पूर्व ही रसगुल्ले बनवाना शुरू कर दिया।
तो हम आप को बताते हैं कि यह कोई राजनीतिक नेता नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठावान व आस्थावान शहर के नामचीन प्रतिष्ठान का एक व्यापारी है। जिसको आम तौर पर हरेक कोई नहीं जानता होगा, लेकिन हरकी पौड़ी से लेकर रेलवे स्टेशन तक के व्यापारी इस को भली भांती जानते है। जोकि मोती बाजार व्यापार मण्डल में कई बार अध्यक्ष पद पर रह चुके संजय सैनी है, जी हां अपने सही सुना व जाना। कांग्रेसी संजय सैनी शहर में कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्थावान कार्यकर्ता के तौर पर उभरा है।
कांग्रेसी संजय सैनी ने अपर रोड स्थित अपने एक प्रतिष्ठान को पूरी तरह कांग्रेस कार्यालय व देश के शहीदों के चित्र लगाकर एक लाइब्रेरी के तौर पर तैयार किया गया है। भले ही कांग्रेस के नेता इस कांग्रेसी को गम्भीरता से नहीं ले रहे, लेकिन कांग्रेसी संजय सैनी की पूरी आस्था व ईमानदारी कांग्रेस के प्रति देखी जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेसी संजय सैनी शहर भर में सुर्खियों में है।



