संजीव पर लगाये मनमानी व राजनीति महत्वकांक्षा के आरोप
लीना बनौधा
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के सरंक्षण मण्डल सदस्यों के निष्कासित करने वाले बेतुके बयान पर हैरानी जताई। व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रोटोकाल का ज्ञान तक नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष को अपने प्रोटोकॉल का ज्ञान तक नहीं है संरक्षक सदस्य ने 6 माह पूर्व स्वेच्छा से प्रदेश अध्यक्ष की गतिविधियों से नाराज होकर अपना इस्तीफा दे चुके है।
प्रदेश व्यापार मंडल के संरक्षक मंडल ने आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया कि प्रदेश अध्यक्ष की मनमानी एवं राजनीतिक महत्वकांक्षा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद से संजीव चौधरी को निष्कासित कर दिया। और शीघ्र ही आगे की कार्यवाही करने की रणनीति तैयार करने की बात कही गयी है। बैठक में संजीव चौधरी द्वारा लिए गए संगठनात्मक निर्णय व घोषणा को अमान्य बताया गया है। बैठक में प्रदेश व्यापार मंडल के संरक्षक राकेश बजरंगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं संरक्षक प्रदीप चौधरी, सुरेश भाटिया, ठाकुर सुरेश सिंह एवं राजन कौशिक उपस्थित रहे।
