
लीना बनौधा
हरिद्वार। संकल्प महिला बाल विकास समिति कोरोना वायरस महामारी के संकट के समय शासन एवं प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत लोगों को जागरूक करते हुए उनकी मदद करने में जुटी है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अक्षय गिरी ने बताया कि समिति कई राज्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी के निर्देशन में जनसेवा कार्य कर रही है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा व राष्ट्रीय सचिव माधुरी के सामूहिक निर्देशन में जन सेवा कार्य गतिशील है तथा समिति लाॅकडाउन में गरीब व असहाय लोगो को भोजन व राशन उपलब्ध् करा रही है। विक्रान्त शर्मा ने बताया कि संकल्प महिला बाल विकास समिति उत्तराखंड राज्य में महिला रसोई के माध्यम से महिलाओं को सहयोग प्रदान कर रही है। समिति के सदस्य जरूरतमंदों के पास स्वयं पहुंचकर राशन-सब्जी आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध् करा रहे हैं। उन्होंने ने गर्भवती माताओं एवं महिलाओं से अपील की टीकाकरण आदि के समय मास्क अवश्य पहने संभव हो तो छोटे नन्हे बच्चों को भी एतिहाद बरतते हुए सावधानी पूर्वक रखें। गढ़वाल मंडल महामंत्री संदीप शर्मा ने बताया कि आज सप्त सरोवर क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों को जिनके पास मास्क नहीं थे, उन्हें समिति की महिला सदस्यों द्वारा बनाए गए मास्क वितरण कर सोशल डिस्टेंस की अनिवार्यता की पालन से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर समिति की ओर से सभी माताओं और अभिभावकों को मास्क पहने रखने के लिए जागरूक किया गया। जिससे वे स्वयं और उनका परिवार स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें।