दम्पति चिकित्सक से दवा लेकर लौट रहा था
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चिकित्सक से दवा लेकर लौट रहे साईकिल सवार दम्पति को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौत हो गयी।, जबकि पति को मामूली चोट आयी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात महिला सोनम पत्नी राज कुमार उम्र करीब 26 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती बहादराबाद हरिद्वार पति के साथ चिकित्सक के यहां से दवा लेकर घर लौट रही थी। बताया जा रहा हैं कि जब साईकिल सवार दम्पति गणपति फार्म हाउस कलियर मार्ग पर पहुंची। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्रतार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में घायल महिला सोनम को राहगिरों की मदद से उपचार के लिए भूमानन्द अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन महिला का शव लेकर घर रवाना हो गये। लेकिन जब इस बात का अहसास हुआ कि बिना पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए मामला दर्ज नहीं हो सकता। तब जाकर पुलिस को घटना की सूचना गुरूवार की सुबह परिजनों द्वारा दी गयी। सूचना पर पुलिस ने मृतका के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बहादराबाद थाना एसओ राजीव उनियाल के अनुसार बीती रात साईकिल सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। लेकिन घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने सुबह दी। जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।
