■गौरख धंधे में शामिल पति-पत्नी व बेटी गच्चा देकर हुए फरार
■मकान में चल रहे वैश्यावृत्ति के गौरख धंधे को लोगों ने पकड़ा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक मकान में चल रहे वैश्यावृत्ति का गौरख धंधे को क्षेत्र के लोगों ने मौके से दो युवती समेत तीन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक परिवार के तीन लोग बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे। जिनमें पति-पत्नी व बेटी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्ंबधित धाराओ में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने फरार तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बीती देर शाम को अंसारी मस्जिद वाली गली निकट ऊद्धेश्वर पब्लिक स्कूल ज्वालापुर के पास से क्षेत्र के लोगों ने एक मकान में वैश्यावृत्ति का गौरख धंधा करने वाले दो युवती समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। जबकि एक ही परिवार के तीन लोग बच कर फरार होने में कामयाब रहे। जिनमें पति-पत्नी व बेटी शामिल है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गये तीनों को अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम राधिका पुत्री रवींद्र निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, विशाखा चौहान पुत्री सुदामा चौहान निवासी गली नंबर 3 शास्त्री नगर ज्वालापुर जनपद हरिद्वार और अरशद अली पुत्र शमशेर अली निवासी पुरानी सब्जी मंडी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वैश्यावृत्ति में शामिल फरार लोगों के नाम शहरुम अली पुत्र शमशेर अली, मीना पत्नी शहरूम और सोनी पुत्री शाहरूम अली समस्त निवासीगण पुरानी सब्जी मंडी अंसारी मंजिल वाली गली निकट ऊद्धेश्वर पब्लिक स्कूल ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दबोचे गये आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी गयी है।
