
व्यक्ति की हत्या की आंशका, मृतक की नहीं हो सकी पहचान
पुलिस हत्या से कर रही इंकार, लेकिन शरीर पर चोट के निशान बता रही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात रोडीबेल वाला क्षेत्र में पडी झोपडी में लहुलुहान हालत में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये गये। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की हत्या की आंशका जताई जा रही है। लेकिन पुलिस हत्या से इंकार कर रही। लेकिन मृतक के शरीर पर चोट केे निशान जरूर बता रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों ने रोडीबेल वाला क्षेत्र में पडी झोपडी में व्यक्ति का शव लहुलुहान हालत में पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति की हत्या की आंशका जताई जा रही है। लेकिन पुलिस हत्या से इंकार कर रही है। मगर मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने की बात स्वीकार कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, पुलिस ने घटना के सम्बंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। मगर कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 50 के शव को पोस्टममार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की प्रतिक्षा कर रही है। जिससे मृतक की मौत की सही वजह का पता चल सकें। नगर कोतवाली एसएसआई जगमोहन रमोला के अनुसार रोड़ीबेल वाला क्षेत्र से झोपड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिसके शरीर पर चोट के निशान है।