दो लाख की नगदी व अभ्यर्थियों के शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र बरामद
एसआईटी अब तक रिटायर्ड शिक्षक समेत 12 आरोपी कर चुकी गिफतार
प्रकरण में एसआईटी की जांच अभी जारी, ओर गिरफ्रत में आने की सम्भावना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पटवारी पेपर लिंक मामले में एसआईटी टीम ने एक ओर आरोपी गिरफ्रतार किया है। जोकि बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर्ड हुआ था। एसआईटी ने गिरफ्रतार किये गये रिटायर्ड शिक्षक से दो लाख व सिक्योरिटी के तौर पर रखे गये अभ्यर्थियों के शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र बरामद किये है। एसआईटी टीम अब तक पटवारी पेपर प्रकरण में रिटायर्ड शिक्षक समेत 12 लोगों को गिरफ्रतार कर चुकी है। एसआईटी की इस प्रकरण में अभी जांच जारी हैं, इस प्रकरण में ओर गिरफ्रतारी की सम्भावना है। इस बात की जानकारी एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव ने रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा में घोटलों के सम्बन्ध में थाना कनखल में दर्ज मुकदमें की जांच कर रही एसआईटी लगातार जांच के दौरान पटवारी पेपर लिंक प्रकरण में शामिल लोगों को दबोच रही है। एसआईटी टीम अभी तक इस प्रकरण में 11 आरोपियों का गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है।इसी कड़ी में एसआईटी टीम ने जांच के दौरान प्रकरण में शामिल एक ओर आरोपी को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है।
उन्हांेने बताया कि गिरफ्रतार किया गया आरोपी रिटायर्ड शिक्षक अभयराम पुत्र जयराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार है। जोकि बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर्ड हुए थे। आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया हैं कि रिटायर्ड होने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार के जरिये पटवारी पेपर लिंक के मुख्यारोपी राजपाल व संजीव दुबे के साथ जुड़ा था। जिसने राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी भर्ती का पेपर आउट करने के लिए लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये थे। जिसके बदले में उनके द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में लाया था। एसआईटी टीम ने आरोपी के पास से दो लाख की नगदी व सिक्योरिटी के तौर पर रखे गये अभ्यर्थियों के शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र बरामद किये है।
एसपी क्राइम ने बताया कि एसआईटी ने रिटायर्ड शिक्षक अभयराम के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसआईटी टीम रिटायर्ड शिक्षक समेत 12 लोगों को पटवारी पेपर लिंक मामले में गिरफ्रतार कर चुकी है। संजीव चतुर्वेदी, रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे, रामकुमार, सोनू उर्फ खडकू, दीपक, सौरभ, अंकुश और रिटायर्ड अभयराम शामिल है।
