कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व अबीर-गुलाल उड़ाकर किया स्वागत
सीमा बनौधा
हरिद्वार। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के पश्चात प्रथम बार तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूखी नदी पर भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं के सैलाब ने राज्यमंत्री ठाकुर सुशील चौहान, डाॅ. विनोद आर्य, जिलाध्यक्ष डाॅ. जयपाल सिंह चैहान, मुकेश कौशिक, विकास तिवारी, अनिरूद्ध भाटी, मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, राजकुमार एडवोकेट के नेतृत्व में आतिशबाजी, अबीर-गुलाल उड़ाकर तथा पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
भव्य स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही आज समूचे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. जयपाल सिंह चैहान, महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। उनके नेतृत्व में 2022 के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।
राज्यमंत्री डाॅ. विनोद आर्य व ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि भाजपा में सदैव निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व संगठन के प्रति समर्पण के बल पर ही आज मदन कौशिक प्रदेश में पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से हरिद्वार का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मदन कौशिक के नेतृत्व में 2022 के चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का रोड शो सूखी नदी से प्रारम्भ होकर खड़खड़ी, भीमगोडा, हरकी पैड़ी, अपर रोड, ललतारौ पुल, शिवमूर्ति, कनखल, सिंहद्वार, आर्यनगर, चन्द्राचार्य चौक, ऋषिकुल होते हुए देवपुरा चैक पर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान सैकड़ों स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी, पार्षद अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा, अनिल वशिष्ठ, श्रुति खेवड़िया, विनित जौली, विकास कुमार विक्की, ललित रावत, राजेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल गुड्डू, शुभम मैंदोला, नितिन शर्मा माणा, एकता गुप्ता, रेनू अरोड़ा, मोनिका सैनी, पिंकी चैधरी, नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
