प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होते 22 घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शहर में घरेलू गैस सिलेण्डरों को व्यवसाई के तौर पर इस्तेमाल करने की शिकायत पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर रविवार को उप जिला अधिकारी हरिद्वार, अजय वीर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र जुवॉठा एवं जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन पर हरकी पौड़ी क्षेत्र में व्यवसाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गयी।
प्रशासन की कार्यवाही से घरेलू गैस सिलेण्डर को व्यवसाई प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने हरकी पौड़ी से लेकर सुभाष घाट तक व्यवसाई प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल किये जा रहे 22 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किये है। छापेमारी टीम में पूर्ति निरीक्षक ममता ग्वाडी, पूर्ति निरीक्षक नगरीय क्षेत्र हरिद्वार श्रीमती उषा पांडे मौजूद रही।
