■चार महिलाओं समेत सात लोगों को दबोचा, एक छात्रा भी शामिल
■एंटी हा्रयूमन ट्रैफिकिंग सैल व पुलिस की सयुंक्त टीम ने की कार्रवाई
■पुलिस ने नहीं की मीडिया से कार्रवाई की जानकारी साझा, इंतजार करती रही मीडिया
■पूर्व में भी हो चुकी छापामार कार्रवाई, गेस्ट हाउस को मिलता आ रहा जीवनदान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एंटी हा्रयूमन ट्रैफिकिंग सैल और पुलिस की सयुंक्त टीम ने सैक्स रैकेट संचालन की सूचना पर ऋषिकुल तिराहे के पास गली में स्थित एक चर्चित गेस्ट हाउस में छापा मारकर 04 महिलाओं समेत 07 लोगों को दबोचा है। जिनमें एक छात्रा बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये लोगों में एक प्रेमी युगल है, जिसके परिजन भी पहुंच चुके है। जबकि अन्य आपस में दोस्त हैं जोकि अपनी मर्जी से गेस्ट हाउस पहुंचे थे।
गेस्ट हाउस संचालक द्वारा छापे में पकड़े गये लोगों की एंट्री रजिस्ट्रर में नहीं करने पर उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की बात कही जा रही है। बताया जा रहा हैं कि चर्चित गेस्ट हाउस के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस कई बार छापे की कार्रवाई कर चुकी है। चर्चित गेस्ट हाउस में कार्रवाई के सम्बंध में मायापुर चौकी प्रभारी समेत टीम में मौजूद अधिकारियों के सम्पर्क करने पर उनके फोन रिसिव नहीं हो सके। जिसकारण छापे के सम्बंध में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को सैक्स रैकेट संचालन की सूचना पर एंटी हा्रयूमन ट्रैफिकिंग सैल और मायापुर चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से ऋषिकुल तिराहे के समीप गली में चर्चित एक गेस्ट हाउस में छापा मारा। टीम ने मौके से 04 महिलाओं समेत 07 लोगों को पकड़ा है। दबोचे गये लोगों से गेस्ट हाउस में पूछताछ के बाद गेस्ट हाउस के बाहर मौजूद मीडिया को कोई जानकारी दिये बिना ही टीम उनको लेकर चली गयी। क्षेत्र में चर्चित गेस्ट हाउस को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

एंटी हा्रयूमन ट्रैफिकिंग सैल प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र कठैत ने बताया कि वह अपराध बैठक में थे, उनको सूचना मिली कि ऋषिकुल तिराहे़ के समीप गली में एक गेस्ट हाउस में सैक्स रैकेट का अनैतिक धंधा संचालित किया जा रहा है। इस जानकारी पर उन्होंने अपनी टीम को मौके पर भेजकर मायापुर चौकी पुलिस के साथ मिलकर गेस्ट हाउस में छापा मारा गया। जहां पर चार महिलाओं समेत सात लोगों को पकड़ा है। जिनको लेकर मायापुर चौकी प्रभारी पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर रहे है। लेकिन इतनी जानकारी मिली हैं कि उनमें एक प्रेमी युगल भी हैं जिनका रिश्ता तय हो चुका हैं और बाकी बालिक हैं और अपनी दोस्तों के साथ अपनी मर्जी से गेस्ट हाउस में पहुंचे थे।
मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट से सम्पर्क करने पर उनका फोन रिसिव नहीं हो सका। जिसकारण छापे के सम्बंध में अधिक जानकारी नहीं लग सकी। बताया जा रहा हैं कि टीम ने छापेमार कार्रवाई के दौरान चार महिलाओें में 02 सलेमपुर, 01 पीठ बाजार ज्वालापुर और 01 जगजीतपुर कनखल की बताई जा रही है। जिनमें एक छात्रा भी बताई जा रही है। दबोचे गये लोगों में एक महिला का पति भी शामिल है। जबकि एक युवक कस्साबान ज्वालापुर का बताया जा रहा हैं और एक लड़का मीडिया के कैमरों से बचने के लिए हैलमेंट पहनकर गेस्ट हाउस से बाहर निकला था।
बताया जा रहा हैं कि प्रेम युगल के परिजन पुलिस के बुलाने पर पहुंचे है। जिन्होंने दोनों का रिश्ता तय होने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक चर्चित गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ पकड़े गये लोगों की गेस्ट हाउस रजिस्ट्रर में एंट्री नहीं की गई थी। जिसकारण पुलिस ने चर्चित गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गयी है।
बताते चले कि चर्चित गेस्ट हाउस पर सैक्स रैकेट संचालन की सूचना पर पुलिस की पहली छापेमारी नही है। पूर्व में भी पुलिस चर्चित गेस्ट हाउस पर छापेमारी की कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन हर बार पुलिस चर्चित गेस्ट हाउस को जीवनदान देते हुए केवल मामूली कार्रवाई कर छोड़ती रही है। जिसससे चर्चित गेस्ट हाउस हमेशा क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना रहता है। चर्चित गेस्ट हाउस के खिलाफ क्षेत्र के नागारिकों ने भी अपनी आवाज बुलंद करते कार्रवाई की मांग कर चुके है। लेकिन उसके बावजूद भी चर्चित गेस्ट हाउस के खिलाफ पुलिस समेत सम्बंधित विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।
