
हरकी पौड़ी पर सीओ सिटी ने असहाय लोगों को बांटा भोजन
कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के उपायों की दी जानकारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लाॅकडाउन के दौरान सीओ सिटी ने शनिवार को हरकी पौड़ी पर असहाय लोगों को भोजन बांटा। और उनको कोरोना वायरस सक्रंमण से बचाने के उपाय बताये। असहाय लोगों ने पुलिस अधिकारी के बताये उपायों पर अमल करने की बात कही है। बताते चले कि कोरोना वायरस से बचने के लिए देश भर में 21 दिनों के लाॅकडाउन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी है। जिसके चलते हरिद्व़ार में फसे यात्रियों व असहाय लोगों सहित लावारिस पशुओं के पेट भरने का संकट मडराने लगा है। लाॅकडाउन में फसे लोगों व लावारिस पशुओं के भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी उन कंधों पर आ पड़ी हैं जिनके कंधों पर लाॅकडाउन को सफल बनाने की है। पुलिस प्रशासन अपने स्तर और समाजिक संस्था की मदद से फसे लोगों को भोजन व पानी की व्यवस्था में जुटी है। इसी क्रम में शनिवार को सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह द्वारा हरकी पौड़ी क्षेत्र के असहाय लोगों को जिनका जीवन बाहर से आने वाले यात्रियों पर टिका होता है। उनको भोजन की व्यवस्था कराते हुए दूरी बनाते हुए उनको भोजन बांटा। साथ ही सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने असहाय लोगों को कोरोना वायरस के सम्बंध् में बताते हुए उससे बचने के उपाय की जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र में गंदगी नहीं रखनी हैं, एक दूसरे से दूरी बनाकर रहना हैं, अगर किसी को खांसी, बुखार की शिकायत होती है, तो जिला अस्पातल पहुंचकर इलाज कराना है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार पुलिस क्षेत्र में लाॅकडाउन को सफल बनाते हुए लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है। लाॅकडाउन में खरीददारी के लिए मिली छुट के दौरान पुलिस इस बात पर भी ध्यान रख रही हैं कि कोई दुकानदार इस घड़ी में मुनाफाखोरी करते हुए लोगों की मजबूरी का फायदा ना उठाये। कहा कि लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती दिखा रही है। पुलिस इस बात का भी ख्याल रख रही हैं कि लाॅकडाउन के दौरान कोई व्यक्ति या परिवार भूखा न रहेे। इसके लिए अधिनस्थों को निर्देश दिये गये है। जोकि अपने-अपने क्षेत्रों में जहां लाॅकडाउन का पालन कराने में जुटे हैं साथ ही भूखे असहाय लोगों व परिवार को भोजन की व्यवस्था भी करा रहे है। उन्होंने जनता से कोरोना को हराने के लिए घरों में रहकर प्रशासन को सहायोग करने की अपील की हैं।