
■श्री हरिहर आश्रम कनखल में होगा तीन दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन
■संघ के सरसंघचालक, लोकसभा अध्यक्ष, रक्षा मंत्री, कई मा.राज्यपाल, मुख्यमंत्री होगे शामिल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ पर पद स्थापना के दिव्य 25 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीदत्त जयंती पर श्री हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में तीन दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत श्रीदत्त आराधना महोत्सव, धर्मसभा संत समागम एवं सांस्कृतिक आध्यात्मिक अनुष्ठानांे का आयोजन 24, 25 और 23 दिसम्बर 23 को होगा। इस बात की जानकारी आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने श्री हरिहर आश्रम में गुरूवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्हांेने बताया कि दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारम्भ 24 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत के कर कमलो द्वारा श्रीपंच देव यज्ञ के अरणी मंथन एवं आरम्भिक देव पूजन से होगा। श्री हरिहर आश्रम में चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र प्रातः 10 बजे से 12.15 बजे तक धर्मसभा संत समागम का आयोजन होगा। इसी दिन सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक उत्सव सायं 5 बजे से आयोजित होगा, जिसमें महाभारत सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले देश के सुप्रसिद्ध अभिनेता नितीश भारद्वाज एवं उनके ग्रुप के द्वारा चक्रव्यूह नाटक का नाटय मंचन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि द्वितीय दिवस 25 दिसम्बर 23 को प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से आचार्यो एवं संतवृदों के पावन सान्निध्य में प्रारम्भ होगा, दोपहर 1 बजे तक तक चलेगा। जिसके पश्चात सांय 5 बजे से प्रारम्भ होगा 6 बजे तक धर्मसभा आयोजित की जाएगी। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक उत्सव में सांय 6 बजे देश की सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी द्वारा स्वरांजली की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद प्रख्यात नृत्यांगना श्रीमती मैत्रेयी पहाड़ी और उसके ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इसी दिन आचार्यगणों के पावन सानिध्य में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शामिल होगे।
आचार्यश्री ने बताया कि तृतीय दिवस 26 दिसम्बर 23 को प्रातःसत्र 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संतोंके पावन सान्निध्य में धर्मसभा आयोजित की जाएगी। सांयसत्र में सांस्कृतिक उत्सव सांय 6 बजे अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना पद्यश्री श्रीमती प्रतिभा प्रहलाद व उनके ग्रुप द्वारा वीरांगनाआंे के जीवन पर आधारित नृत्य वॉरियर वूमन्स ऑफ भारत प्रस्तुत किया जाएगा। इसदिन प्रथम सत्र में हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल मनोज सिंहा और समापन सत्र में मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मौजूद रहेगें। प्रेसवार्ता के दौरान कई संत व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।