परीक्षा पे चर्चा पर अपने विचार साझा करने पर लिखा पत्र
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए दून कैब्रिज स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा श्रीम ठाकुर को पत्र भेजकर धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया हैं कि परीक्षा पे चर्चा में हिस्सा लेने और इस विषय पर अपने विचार साझा करने के लिए धन्यवाद। इस विषय पर युवाओं के विचारों का जानना समझना हमेशा उत्साह जनक होता है। आज की युवा पीढी की ऊर्जा, आत्मविश्वास और क्षमताओं को देखकर मुझे अंत्यत गर्व होता है। इस युवा शक्ति से हमारे देश की आशांए और आकांक्षाए जुड़ी हुई है। युवाओं के सामने आज संभावनाओं और अवसरों के असीमित द्वार खुले है। प्रौद्योगिकी, चिकित्स, नवाचार, खेल-कूद, स्टार्ट-अप, समेत जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए सुविधाओं और संसाधनों की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा हैं कि अगले 25 वर्ष भारत का अमृत कालखंड है। जिसमें एक भव्य, विकसित और समर्थ राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर हम आगे बढ रहे है। यह 25 साल आपकी शिक्षा, आपके केरियर, आपके व्यक्तित्व निर्माण के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाले है। आप जैसे-जैसे अपने भविष्य को गढते जाएंगे, उससे देश को भी नई दिशा मिलेगी। मुझे पूरा विश्वास हैं कि भारत युवा शक्ति अपने व्यक्तिगत संकल्पों के साथ देश के संकल्पों को जोडकर राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाईयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आप जीवन की हर परीक्षा में सफलता प्राप्त करें, इस विश्वास के साथ आपको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनांए।
