
पार्षदों का मिल रहा कब्जाधरियों को पूरा संरक्षण
सम्बंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारी कब्जों पर लापरवाह
शिकायतों के बाद भी नहीं रूक रहे अवैध् कब्जेे, लोग परेशान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तीर्थनगरी में जहां जाम से यात्रियों समेत आम जनता हलकान है। वही शहर की कई पॉश कालोनियों में नगर निगम की गलियों में कुछ रसूकदारों द्वारा अवैध कब्जा करते हुए निर्माण कर लिया गया है। जिससे लोगों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया है।
शहर की कई पॉश कॉलानियों जिनमें गोविंदपुरी, श्रवणनाथ नगर, रेलवे रोड, अपर रोड आदि शामिल है। जबकि नगर निगम के नियमानुसार दो मकानों के बीच की गली में कोई भी निर्माण या कब्जा नहीं किया जा सकता। लेकिन कई गलियों में अवैध पक्के निर्माण कराकर वहां जनरेटर व गेट लगाकर कब्जा कर अपने निजी उपयोग हेतु इस्तेमाल में लाया जा रहा है।
ऐसा ही मंजर कनखल और ज्वालापुर क्षेत्र की कई कॉलोनियों का भी है। जिनके सम्बंध् कॉलोनियों के निवासियों ने कई बार सम्बंध विभाग अधिकारियों को शिकायत करने पर भी अवैध कब्जाधरियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। हालत को देखते हुए लग रहा हैं कि सम्बंधित विभागीय अधिकारी कानोें में रूई ठूसकर व आंखे मूंदे बैठे है।
आरोप हैं कि कई क्षेत्रों की पॉश कॉलोनियों में तो गली मोहल्लों की सड़कों पर भी निगम व प्रशासनकर्मियों की मिलीभगत से स्थाई रूप से निर्माण कर उनको व्यवसाई रूप देकर दुकाने चलाई जा रही है। आरोप हैं कि इन कब्जाधरियों को क्षेत्र के पार्षदों का भी संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते नगर निगम व सम्बंधित विभाग में उनके द्वारा कब्जाधरियों की पूरी वकालत करते देखे जा सकते है।
कई पॉश कॉलोनियों में तो कुछ लोगों द्वारा गालियों में अपने जनरेटर लगाकर गालियों का निजी बना लिया है। जनरेटरों के शोर से आम नागरिक व बुजुर्गो को भारी परेशानी के साथ-साथ बच्चों की पढाई में भी खलल पड़ रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम व प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही न होने से नाराज अब पॉश कॉलोनी के नागरिक अब नगर आयुक्त, जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे है।