चमगादड़ टापू पर वैन में आपत्तिजनक हालत मेें मिले महिला-पुरूष
एसएसपी अधीनस्थों के साथ मामले की गम्भीता को देखते हुए मौके पहुंचे
मेडिकल के लिए महिला चिकित्सालय भेजा, महिला ने नहीं कराया मेडिकल
महिला मानसिक रूप से कमजोर व दो दिन से थी घर से लापता
वैन में मिले पुरूष हिसार का निकाला, पुलिस कर रही वैन चालक से पूछताछ
पुलिस ने महिला को किया पति के सुपुर्द, पति ने कार्रवाई करने से किया इंकार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चमगादड़ टापू पर इको वैन में एक महिला और पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में होने तथा अन्य लोगो की मौजूदगी होने की सूचना पर अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सूचना पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वैन से महिला और पुरूष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये। जबकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही वहां मौजूद अन्य लोग नदारत मिले। पुलिस अधिकारियों ने महिला से उसके साथ किसी गलत होने की जानकारी ली गयी। लेकिन महिला ने अपने साथ हुए किसी गलत होने से इंकार किया हैं।
पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए राजकीय जिला महिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन महिला ने मेडिकल कराने से इंकार करते हुए घर भेजने की इक्छा जाहिर की। पुलिस ने महिला के पति को फोन पर सम्पर्क किय तो मालूम हुआ कि महिला मानसिक से कमजोर हैं और दो दिन से घर से बिना बताये लापता है। पति के हरिद्वार पहुंचने पर पुलिस ने महिला को उसके सुपूर्द कर दिया, लेकिल पति ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। वहीं महिला के साथ पकड़ा गया पुरूष हरियाणा के हिसार का निकला, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि गुरूवार की देर शाम को कंट्रॉल रूम को सूचना मिली कि चमगादड़ टापू पर खड़ी इको वैन के भीतर आपत्तिजनक हालत मे महिला और पुरूष मौजूद है। वैन के पास ही अन्य लोगों की भी मौजूगी है। महिला सम्बंधी अपराध की सम्भावना को देखते हुए मामले को गम्भीरता से लेते हुए वह स्वयं अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। वैन से महिला और पुरूष को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। लेकिन वैन के आसपास किसी भी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं मिल सकी। पुलिस ने महिला से उसके साथ गलत होने की जानकारी ली गयी। लेकिन उसने अपने साथ कुछ गलत ना होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मौके की परिस्थितियों को देखते हुए महिला को मेडिकल के लिए राजकीय जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया। लेकिन महिला ने चिकित्सक को मेडिकल करने से इंकार कर दिया और अपने घर भेजने की बात कही।
उन्होंने बताया कि महिला से उसके परिजनों के सम्बंध में जानकारी जुटाई गयी। महिला द्वारा अपने पति का मोबाइल नम्बर पुलिस को उपलब्ध कराया गया। पुलिस द्वारा महिला के पति से सम्पर्क करने पर पता चला कि वह सहारनपुर की रहने वाली हैं और वह मानसिक रूप से कमजोर है जोकि घर से दो दिन पूर्व बिना बताये कही चली गयी है। महिला पूर्व में भी बिना बताये घर से जाती रही है। पुलिस ने पति को पूरे मामले से अवगत कराया गया। वहीं महिला ने बताया कि वह अपने परिचित के साथ धुमने के लिए हरिद्वार आ गयी थी, अब वह अपने घर जाना चाहती है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि किन परिस्थितियों में महिला पकड़े व्यक्ति के सम्पर्क में आयी और वो कौन लोग थे जोकि वैन के आसपास देखे जा रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि महिला के पति के हरिद्वार पहुंचने पर पुलिस ने पति से विस्तार से महिला के सम्बंध में जानकारी ली गयी। महिला के पति ने पूरे मामले में किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से इंकार किया है। पुलिस ने महिला को पति के सुपूर्द कर दिया। महिला के साथ पकड़े गये व्यक्ति हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने में जुटी है।
