
कालाबाजारी की शिकायत पर लाईसेंस रद्द करने दे रहा धमकी
काॅलर ने पंचपुरी के करीब एक दर्जन डीलरों के उड़ाये होश
राशन डीलरों ने की पुलिस से शिकायत, जांच शुरू
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अनुश्रवण मण्डल अधिकारी बनकर कॉलर ने शहर के सरकारी राशन डीलरों के होश उड़ा दिये है। काॅलर द्वारा डीलरों को नेट पर मिली शिकायत पर उनके लाईसेंस रद्द करने के एवज में लाखों रूपये की डिमांड की गयी है। काॅलर ने कनखल, हरिद्वार, ज्वालापुर के करीब एक दर्जन राशन डीलरों को धमकी भरे काॅल किये है। जिसकी जानकारी मिलते ही राशन डीलरों ने एक जुट होकर मामले की जानकारी जिला आपूर्ति विभाग को देते हुए कोतवाली नगर में अज्ञात काॅलर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर सर्विलांस के जरिये आईडी व लोकेशन का पता लगाने में जुटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह एक फोन काॅल ने पंचपुरी के करीब एक दर्जन सरकारी राशन डीलरों के होश उड़ा दिये। काॅलर ने अपने को उत्तराखण्ड अनुश्रवण मण्डल अधिकारी बताते हुए उनकी दुकान नम्बर और राशन कार्डो की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी शिकायत नेट पर राशन कालाबाजारी की शिकायत मिल रही है। उनके लाईसेंस को रद्द किया जा रहा हैं, यदि अपना लाईसेंस को बचाना हैं तो उनको खर्च करना होगा। बताया जा रहा हैं कि काॅलर ने अलग-अलग राशन डीलरों से मोटी रकम की डिमांड की गयी। काॅलर ने किसी से तीन लाख तो किसी से दो लाख मांगे गये। लेकिन जब डीलरों ने इतनी मोटी रकम देने में असमर्थता जताई गयी। बताया जा रहा हैं कि काॅलर ने खुद ही अपनी डिमांड की राशि पर बारगनिंग करते हुए तीस व पच्चीस हजार तक पहुंच गया। और उसके द्वारा फोन पर अपना एसबीआई खाते का नम्बर मैसेज कर डालने को कहा गया। जब मामले की जानकारी अन्य डीलरों को पता चली तो तब मामला खुलकर सामने आया कि कॉलर ने किस किस डीलरांे को कॉल कर उनको धमकाया है। राशन डीलरों ने एक एकजूट जिला आपूर्ति विभाग अधिकारी केके अग्रवाल से मिले और मामले से अवगत कराया। जिन्होंने डीलरों को अज्ञात काॅलर के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने को कहा गया। सरकारी राशन डीलरों ने अज्ञात काॅलर के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर काॅलर के मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी आईडी व लोकेशन निकलवाने के प्रयास किये जा रहे है।जिला आपूर्ति विभाग अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि जिस विभाग का अधिकारी बन कर काॅलर फोन कर रहा हैं इस नाम से कोई विभाग नहीं है। डीलरों को परेशान करने के लिए डिमांड की जा रही हैं, जिसके सम्बंध् में राशन डीलरों ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के अनुसार राशन डीलरों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।कोतवाली में तहरीर देने वालों में प्रदीप अग्रवाल, नरेन्द्र शर्मा,सुभाष जैन, महेश साहू, विशाल सैनी, यशपाल, विपिन शर्मा, पूनम, कांता प्रसाद थपलियाल, लक्ष्मी देवी, आशा शर्मा, चरण जीत, अतुल गुप्ता, गौर शंकर, त्रिलोक नाथ गोस्वामी, तीरथ लोधी आदि मौजूद थे।