


होली पर्व पर शांति व्यवस्था कायम को लेकर फ्रलैग मार्च
अपर रोड़ से होता हुआ भोपतवाला क्षेत्र में हुआ सम्पन्न
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा शांति व्यवस्था कायम को लेकर कोतवाली नगर पुलिस ने सीओ सिटी अभय सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर से एक फ्रलैग मार्च निकाला गया। जोकि अपर रोड़ से लेकर भोपतवाला तक जारी रहा। इस फ्रलैग मार्च में पैरा मेलैट्री फोर्स, पीएसी तथा क्यूआरटी के जवान शामिल थे। बताते चले कि लोकसभा चुनाव के दौरान पड़ने वाले होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती बना हुआ है। जिसमें आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की सम्भावना बनी हुई है। जिसके चलते कोतवाली नगर परिसर में बीते दिन शहर के गणमान्य लोगों, व्यापारियों, पार्षदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित करते हुए लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए ऐसा कोई भी स्थिति पैदा न करने का अनुरोध किया गया था ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो और होली पर्व आपसी सौहार्द से सम्पन्न हो सकें। साथ ही होली पर्व पर हुडदंग मचाने वालेे लोगों में कड़ा सदेेंश देने के लिए कोतवाली नगर पुलिस ने सीओ सिटी अभय सिंह के नेतृत्व में एक फ्रलैग मार्च निकाला गया। जिसमें पैरा मेलैट्री पफोर्स, पीएसी तथा क्यूआरटी के जवान शामिल हुए, फ्रलैग मार्च कोतवाली नगर से प्रारम्भ होकर अपर रोड़ से होता हुआ हरकी पौड़ी, भीमगोडा, खड़खड़ी और भोपतवाला जाकर सम्पन्न हुआ। सीओ सिटी अभय सिंह ने जनता से अपील की हैं कि होली रंगों का पर्व हैं, जिसको सौहार्द के साथ मनाये और इस बात का भी ख्याल रखे कि लोकसभा चुनाव का दौर है। इसलिए किसी के बहकावे में आकर ऐसा कोई कदम न उठाये, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो। साथ ही उन्होंने होली पर्व पर हुडदंग मचाने वालों को चेताया हैं कि अगर उनकी ओर से शहर की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफं सख्त कार्यवाही की जाएगी। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने भी शहर की जनता से होली पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मानने की अपील की है। फ्रलैग मार्च में हरकी पौड़ी चौकी, औद्योगिक क्षेत्र चौकी, खड़खड़ी चौकी, सप्तऋषि चौकी, रोड़ीबेलवाला चौकी और मायापुर चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
