गाजियाबाद से शुरू हुई हिंदू जनजागरण पदयात्रा सर्वानंद घाट पहुंची
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती व यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव डॉ उदिता त्यागी के नेतृत्व में 12 फरवरी से गाजियाबाद से शुरू हुई हिन्दू जनजागरण पदयात्रा शुक्रवार को सर्वानंद घाट पर पहुंची।
फाउंडेशन की महासचिव डॉ उदिता त्यागी ने बताया कि हिन्दू जनजागरण पदयात्रा का संकल्प जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और जितेंद नारायण सिंह त्यागी को बेवजह जेल भेजने के विरोध में निकाली गयी। हिन्दू जनजागरण पदयात्रा देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर जाकर आमरण अनशन करना था लेकिन महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने इसके लिये इसकी इजाजत नहीं दी।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा कि अब मुख्यमंत्री आवास पर अनशन करने का कोई अर्थ नहीं है। मुख्यमंत्री जी अब इस मामले में कुछ नहीं कर सकते, अब यहाँ ऊर्जा व्यर्थ करने से कुछ नहीं होगा।
हिन्दू जनजागरण पदयात्रा में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील त्यागी,हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता अशोक पांडेय, अभिषेक गुप्ता, सनोज शास्त्री,विवेक नागर, विपिन नागर, कृष्ण भारद्वाज,शशिकांत त्यागी, उदयवीर आदि शामिल रहे।
