
कर्मचारी पंकज गुप्ता की 90 वर्षीय माता ने भी धरना प्रदर्शन में लिया हिस्सा
जिला आबकारी अधिकारी के परिवार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनरल-ओबीसी इम्प्लाई एसोसिएशन ने अपने परिवार एवं जनमानस के साथ 600-700 की संख्या में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय प्रांगण में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरने की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के बीके गुप्ता एवं संचालन जिलामंत्री देवेन्द्र रावत एवं मिनेश भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया। प्रान्तीय संगठन के निर्देशानुसार मुख्य संयोजक राजेश श्रीवास्तव ने आन्दोलन में गतिशीलता लाने हेतु नीरज गुप्ता को संगठन का जिला संयोजक एवं विनोद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया। इस प्रदर्शन में खास बात यही रही कि कोषागार के कर्मचारी पंकज गुप्ता की 90 वर्षीय माता जी श्रीमती प्रेमलता गुप्ता जी ने हिस्सा लेकर अपने विचार रखे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हड़ताली कार्मिक जहाँ एक ओर कोरोना वायरस के बचाव का सन्देश निरन्तर दे रहे है वहीं उन्होंनें आज उपस्थित समस्त कार्मिकों को फेस मास्क एवं सैनेटाइजर वितरित करते हुए सावधानी बरतने का सन्देश दिया। धरना स्थल पर ऊर्जा विभाग के संयोजक केडी जोशी के नेतृत्व में समस्त कार्मिकों ने धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताल में पूर्ण भागीदारी की वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में समस्त कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल में कूद गये। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण के विनोद राॅव के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों ने हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया। कर्मचारियों की हड़ताल को जन-प्रतिनिधियों एवं विभिन्न स्तरों से लगातार समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिसमें पार्षद विकास कुमार, शुभम मैंदोला, राधे कृष्ण शर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल ‘‘गुड्डू’, सचिन अग्रवाल एवं श्रीमती एकता गुप्ता ने हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया। धरने पर महिला शक्ति मोर्चा की श्रीमती उदिता जोशी ने भी अपना पूर्ण समर्थन देते हुए सभा को सम्बोधित किया। धरना सभा को सम्बोध्ति करते हुए मुख्य संयोजक राजेश श्रीवास्तव एवं फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कर्मचारी अहिंसावादी ढंग से आन्दोलन कर रहे है, किन्तु सरकार राजधनी में हड़ताली कार्मिकों विरूद्ध मुकदमा करके उकसाने का प्रयास कर रही है, किन्तु कार्मिक किसी भी प्रकार के बहकावे, भ्रम एवं असंमजस की स्थिति में नहीं आने वाले है। उन्होंने दावा किया कि जनपद हरिद्वार में जनरल-ओबीसी के शत-प्रतिशत कार्मिक हड़ताल पर है। उत्राखण्ड जनरल-ओबीसी इम्प्लाईज एसोसिएशन के संयोजक नीरज गुप्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि सरकार चाहे जितने हथकण्डे अपना लें, और कितने ही एक्ट बनाकर हड़ताल को तोड़ने की साजिश रच लें, किन्तु पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त होने तक कोई भी कार्मिक काम पर वापस नहीं जायेगा। चाहे इसके लिए कार्मिकों गिरफ्रतार ही क्यों ना होना पड़े। धरना स्थल पर एक दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि हरिद्वार के जिला आबकारी अधिकारी एवं उनके परिजन की कार सडक दुर्घटना ग्रस्त हो गये। जिसमें आबकारी अधिकारी के सुपुत्र का निधन हो गया एवं परिजन की हालत चिन्ताजनक है। इस दुुखद समाचार की सूचना मिलते ही संगठन के जिलाध्यक्ष सहारनपुर के निकल गये तथा धरना स्थल पर कार्मिकों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, वैभव दीक्षित, आलोक चौहान, रीता राजपूत, मुकेश वाष्णैय, राजेश मारवाह, इन्दर रावत, नन्दन रावत, सुधाकरण भट्ट, चन्द्र शेखर शर्मा, बलवन्त सिंह पंवार, विजय तिवारी, नीरज त्यागी, संतोष नेगी, देवेश घिल्डियाल सहित सैकड़ो की संख्या में कार्मिकों ने भाग लिया।