पिता का दोस्त होने पर पीडिता के था घर आना-जाना
पिता को नशे में कर बेटी से करना चाहता था गलत काम
विरोध करने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
पीडिता ने कराया कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। 40 वी वाहिनी पीएसी की परिवहन शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल पर अश्लील हरकत करने तथा युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देते हुए श्किायत की है। शिकायत में कहा हैं कि 40 वी वाहिनी पीएसी की परिवहन शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश देवरानी का उसके पिता के साथ मेलजोल था। जिसकारण उसका उनके घर आना जाना था। आरोप हैं कि हेड कांस्टेबल राजेश देवरानी उसके पिता के साथ घर में बैठकर शराब पीता था।
आरोप हैं कि 14 अप्रैल को राजेश देवरानी घर पर आया और उसने पिता के साथ बैठकर शराब पी और पिता जी को अधिक शराब पिला देने पर जब वह काफी नशे में हो गये। आरोप हैं कि राजेश देवरानी ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर राजेश देवरानी ने उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
