
अक्सर पत्नी से होता था विवाद, आत्महत्या वाले दिन भी हुआ था झगडा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गृह कलह के चलते एक व्यक्ति ने बीती रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र किशन लाल उम्र करीब 45 वर्ष निवासी जोगिया मण्डी हरिद्वार ने बीती रात कमरे में सब के सो जाने पर रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी पत्नी के देर रात जागने पर हुई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी अजय शाह के अनुसार मृतक अशोक का अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। आत्महत्या वाले दिन भी अशोक ने नशे में अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ झगडा किया और अपने सिर पर बोतल मार कर सिर फोड लिया। जिसको परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां पर उसको उपचार के बाद घर लाया गया। अशोक ने रात को उसने फिर शराब पी और जब सब सो गये, तो उसने रस्सी के सहारे कुण्डे से लटक कर जान दे दी, तडके पत्नी के जागने पर घटना का पता चला। परिजनों ने अशोक के शव को नीचे उतार लिया और सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।