आरोपी से 90 किलो गौ मांस बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बाइक पर गौ मांस लाद कर बेचने के लिए ले जाते एक आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 90 किला गौ मांस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए बाइक को सीज किया गया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पिरान कलियर एसओ धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि पुलिस को गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर गौ मांस बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बताये गये नम्बर की बाइक सवार को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने बाइक सवार से 90 किलो गौ मांस बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गुफरान पुत्र जुल्फिकार निवासी शेख पूरी घोड़े वाला बहादराबाद हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह गौ मांस बेचने के लिए मन्ना उर्फ मुनव्वर के यहां ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
