दूसरा आरोपी फरार, खेत में किया नाबालिक से जबरन कुकर्म
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक के साथ जबरन कुकर्म करने वाले एक आरोपी को कनखल पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हैं, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी को दर्ज मुकदमें मेें निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया।
कनखल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को कनखल निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि मानसिक रूप से कमजोर उसके नाबालिक बेटे के साथ सुरेश उर्फ निक्कू और मामचंद निवासीगण नूरपुर पंजनहेड़ी कनखल ने खेत में जबरन कुकर्म किया। जिसकी जानकारी उसके बेटे ने घर पहुंचकर उनको दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हो गये। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचने के लिए उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे।
उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को एक आरोपी को जियापोता से आगे प्रतीक अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुरेश उर्फ निक्कू पुत्र रमेश निवासी नूरपुर पंजनहेडी थाना कनखल बताया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
