♦भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने केन्द्रीय गृह मंत्री के भव्य स्वागत व अभिनंदन की तैयारी
♦केंद्रीय गृह मंत्री के हरिद्वार आगमन को लेकर भाजपा ने भी अपनी तैयारियां की तेज
♦अमित शाह के कार्यक्रम में भारी भीड जुटाने की नेताओं समेत कार्यकर्त्ताओं की जिम्मेदारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में भारत के गृह और सहकारिता मंत्री प्रदेश सरकार के 04 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने 04 वर्ष में अनेकों ऐसे कार्य किए हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ है और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। उत्तराखंड 2047 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना महती योगदान दे रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा बहुत ही ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि हम गांव-गांव बूथ-बूथ पर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की चर्चा कर और उन्हें कार्य का स्थल तक लाने के लिए कार्य योजना बनाए। जिससे कि सभी लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा सके।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करें। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मिलित किया जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी विधायकों और पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों से चर्चा करते हुए अनुरोध किया कि अपनी अपनी विधानसभा में मंडलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ चर्चा कर केंदीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज से ही अपनी जिम्मेदारियां के अनुरूप कार्य करते हुए। प्रदेश सरकार के 04 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जनता को बताएं और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का आग्रह करें। उन्होंने आशा व्यक्त की हैं कि अमित शाह का हरिद्वार द्वारा ऐतिहासिक साबित होगा और उससे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, रुड़की जिला अध्यक्ष डा मधु सिंह, देहरादून नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कोटद्वार जिला अध्यक्ष मीता सिंह,हरिद्वार महापौर किरण जैसल, ऋषिकेश नगर पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, रानी देवयानी ,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान ,ओम प्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, देशराज करनवाल ,शोभाराम प्रजापति, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ,विकास तिवारी, संदीप गोयल, लव शर्मा, आशु चौधरी संदीप अग्रवाल,निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान,तरुण नय्यर ,सागर गोयल, अक्षय प्रताप,प्रीति गुप्ता ,जसवीर चौधरी,लोकेश पाल, विक्रम भुल्लर, तेलूराम प्रधान,अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विपिन शर्मा, नकली राम सैनी,अरविंद कुशवाहा,विवेक चौहान,सुशील पवार, कैलाश भंडारी, प्रताप प्रधान, रितु ठाकुर, अम्बरीष सैनी,रीता सैनी ,योगेश चौहान आदेश सैनी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।














