♦पेशी के दौरान विनय त्यागी पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर किया था घायल
♦उपचार के लिए चिकित्सकों ने किया था घायल को एक्स हॉस्पिटल ऋषिकेश रेफर
♦फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर भेज चुकी जेल
♦एसएसपी के अनुसार दोनों बदमाश मृतक विनय त्यागी गैंग के थे सदस्य
♦कुख्यात की मौत के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कुख्यात विनय त्यागी की एम्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने दबोचे गये दोनों बदमाशों पर दर्ज किये गये मुकदमें को हत्या मे तब्दील कर दिया हैं। पुलिस ने अब हत्याकाण्ड की जांच का दायर बढा दिया है। पुलिस ने अब विनय त्यागी की हत्या के बाद अपनी जांच को दो एंगलों पर शुरू कर दी है। पुलिस ने अब अपनी जांच का दायरा बढाते हुए अब हस दिशा में भी जांच करेगी कि कही विनय त्यागी की हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं?, पुलिस अभी तक बदमाशों के मुताबिक विनय त्यागी पर हमला पैसों के लेनदेन को मान कर चल रही थी।
बता दें कि कुख्यात विनय त्यागी को पेशी के दौरान न्यायालय ले जाते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने फॉयरिंग कर घायल कर दिया था। फायरिंग की घटना में दो पुलिस कर्मी में घायल हुए थे। घायल कुख्यात को उपचार के लिए एक्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया थां जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। बताते चले कि बुधवार दोपहर पुलिस टीम मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को रूडकी कारागर से अदालत में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। तभी घात लगाये बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस अभिरक्षा में विनय त्यागी में अंधाधुंध फायरिंग कर घायल कर दिया था। फायरिंग की घटना में कुख्यात की अभिरक्षा में मौजूद दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गये थे।
पुलिस टीम ने विनय त्यागी पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को खानपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, 32 बोर की पिस्टल समेत दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपी पूर्व में काशीपुर से डकैती मामले में जेल जा चुके है। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने अपना नाम सन्नी यादव उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर और अजय पुत्र कुंवर सैन निवासी खरमासा कॉलोनी, थाना कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर बताते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने कुख्यात विनय त्यागी पर जानलेवा हमला पैसों के लेनदेन को लेकर किया था।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि आज सुबह एम्स हॉस्पिटल से सूचना मिली कि उपचाराधीन विनय त्यागी की शनिवार की सुबह मौत हो गयी है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये दोनों बदमाशों पर किये गये मुकदमों को हत्या में तब्दील करते हुए जांच का दायरा बढा दिया है। पुलिस अभी तक दबोचे गये बदमाशों के मुताबिक पैसों के लेनदेन को लेकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की बात कही गयी थी उसी को आधार मानकर पुलिस जांच कर रही थी। लेकिन विनय त्यागी की मौत हो जाने के बाद पुलिस अब विनय त्यागी की हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं ? इस दिशा में भी अपनी जांच को आगे बढायेगी। विनय त्यागी की हत्या करने वाले दोनों बदमाश उसी के गैंग के हैं सदस्य है।
