♦छात्र अपने दोस्तों के साथ रविदास घाट पर गया था टहलने, पैर फिसलने पर डूबा
♦एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व आर्मी की टीमें देर शाम से ही छात्र की तलाश में जुटी
♦एसएसपी हरिद्वार ने घटना स्थल पर पहुंचकर लिया सर्च अभियान की जुटाई जानकारी
♦प्रमेन्द्र सिंह डोबाल खुद सर्च अभियान टीमों के साथ वोटर वोट में सवार होकर लिया जायजा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रूड़की आईआईटी के एमबीए द्वितीय वर्ष के बीती देर शाम रविदास घाट पर डूबे छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व आर्मी की संयुक्त टीमें देर शाम से ही डूबे छात्र की गंगनहर में देर रात तक तलाश में जुटी रही। टीमों ने दिन निकलते ही गंगनहर में डूबे छात्र की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी हरिद्वार ने हादसा स्थल पर पहुंचकर अधीनस्थों से अभी तक की गई, सर्च अभियान की जानकारी जुटाई। एसएसपी खुद सर्च अभियान टीम के साथ वोट में बैठक कर घटना स्थल के आसपास क्षेत्र का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक सयुंक्त टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम को आईआईटी के एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र आशीष शुक्ला अपने दोस्तों के साथ रविदास घाट के पास गंगनहर में टहलने गया था। इसी दौरान छात्र आशीष शुक्ला का पैर फिसलने पर वह गंगनहर में गिर पड़ा। बताया जा रहा हैं कि उसके दोस्तों ने डूबे छात्र को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफल नहीं होने पर सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस तथा रुड़की आर्मी की टीमों के साथ संयुक्त रूप से व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया गया। पुलिस और सहयोगी टीमों का छात्र की तलाश में सर्च अभियान देर रात तक चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। टीमों ने दिन निकलते ही गंगनहर में डूबे छात्र की तलाश में सर्च अभियान में जुट गयी। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने भी हादसा स्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान में जुटे अधिकारियों से अब तक के सर्च अभियान की जानकारी जुटाई।
इतना ही नहीं एसएसपी ने खुद सर्च अभियान में जुटे मोटर वोट में सवार होकर गंगनहर में कई किलोमीटर तक टीमों के साथ सर्च अभियान का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक गंगनहर में डूबे छात्र की तलाश में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस तथा रुड़की आर्मी की सुयंक्त टीम सर्च अभियान में जुटी है।
