पुलिस और सीआईयू रातभर बदमाशों की टोह में रही जुटी
बदमाशों ने दिनदहाड़े व सारेराह दिया था 14 लाख की लूट को अंजाम
करेंसी बदलवाने के बाद कर्मचारी लौट रहे थे कार्यालय
कम्पनी कर्मियों ने किया था भगत सिंह चौक तक लूटेरों का पीछा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दिनदहाड़े व सारेराह मनी ट्रांसफर कम्पनी के कर्मियों से लाखों की लूट को अंजाम देने वाले लूटेरों तक पुलिस नहीं पहुंच पायी है। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जगह-जगह चैकिंग अभियान चलाते हुए रातभर लूटेरों की तलाश की। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों की वारदात को अंजाम देकर भागते हुई फूटेज मिली है।
पुलिस इन फूटेजों के आधार पर बाइक के नम्बर को ट्रेस करते हुए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बदमाशों को दबोचने के लिए सीआईयू समेत अन्य थानों की पुलिस को भी टीम में शामिल किया गया है। लूट की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस मुखबिरों की भी मदद ले रही है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द लूटेरों को दबोच लिया जाएगा।
बताते चले कि गुरूवार की दोपहर को भेल सेक्टर-2 स्थित गुरूद्वारे के पास गोयल मनी ट्रांसफर के दो कर्मियों राहुल त्यागी और गौरव मित्तल से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने 14 लाख से भरा बैग झपटकर फरार हो गये थे। बताया जा रहा हैं कि कम्पनी कर्मचारियों ने भी बाइक सवार बदमाशों का भगत सिंह चौक तक पीछा किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
पीडित कर्मियों ने भगत सिंह चौक पर तैनात यातायात सिपाही को घटना की जानकारी दी। दिनदहाड़े सारेराह लाखों की लूट की वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे समेत क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। कर्मचारियों ने घटना से अपने कम्पनी स्वामी बृजभूषण गोयल को भी अवगत कराया गया। बताया जा रहा हैं कि लूट की सूचना पर कोतवाली रानीपुर और कोतवाली ज्वालापुर पुलिस भगत सिंह चौक पर पहुंची।
पुलिस ने घटना के सम्बंध में पीडित कर्मियों से जानकारी लेने के बाद घटना से आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बाइक सवार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है। लूटेरों को दबोचने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जिसमें कई थानों की पुलिस समेत सीआईयू टीम को भी शामिल किया गया है। पुलिस ने जगह-जगह चैकिंग अभियान चलाते हुए लूटेरों की तलाश की मगर कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस टीम को घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों की फरार होते हुए फूटेज मिली है। जिसके आधार पर पुलिस बाइक का नम्बर ट्रेस कर बदमाशों की पहचान के प्रयास करते हुए तलाश में जुटी है। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही लूटेरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
बताया जा रहा हैं कि शिवालिकनगर रानीपुर हरिद्वार स्थित गोयल कम्पनी निजी बैंक के 08 एटीएम को कैश डिलवरी करने का काम करती है। बीती दिन कम्पनी के दो कर्मी कैश को बदलने के लिए आर्यनगर स्थित बैंक से 14 लाख की करेंसी को 100-100 के नोट में बदलवाने के बाद करेंसी को बैग में लेकर वापस कम्पनी जा रहे थे। इसी दौरान जब कम्पनी कर्मी राहुल त्यागी और गौरव मित्तल भेल सेक्टर-2 के पास स्थित गुरूद्वारे के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक कर्मी से नोटों से भरा बैग झपट लिया और भगत सिंह की ओर भाग खड़े हुए।
बदमाशों ने घटना को इतने शातिर अंदाज से अंजाम दिया कि कम्पनी कर्मी घटना से सन्न रह गये। बताया जा रहा हैं कि पीडित कर्मचारियों ने बाइक सवार बदमाशों का भगत सिंह तक पीछा किया, लेकिन वहां पहुंचकर कुछ अंदाजा नहीं लग सका कि बदमाश किस तरफ फरार हो गये। कम्पनी कर्मियों ने घटना की जानकारी भगत सिंह चौक पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी को दी। जिसके बाद घटना का पता लगने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस और सीआईयू टीम बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
