वर्ष 2018 में शासनादेश लागू होने के बाद भी क्यों नहीं हो पा रहा अमल
मदन पर भी नहीं हो पा रहा लोगों को भरोसा, तीन दिनों से धरने पर बैठे लोग
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बैरांगी कैम्प के लोगों ने पिछले तीन वर्षो से सरकार पर नियमितीकरण का भरोसा देकर बाद में सिचाई विभाग से जगह खाली करने के नोटिस जारी कराकर छल करने का आरोप लगाया है। जिससे गुस्साएं क्षेत्र के लोगों ने दक्षेश्वर समिति का गठन कर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। बैरागी कैम्प में पिछले कई वर्षो से क्षेत्र में बसे लोग नियमितीकरण कराने को लेकर तीन दिनों से आंदोलन पर है।
बताया जा रहा हैं कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने खुद आंदोलन स्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों को नियमितीकरण कराने के अपने वादे को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। लेकिन दक्षेश्वर काॅलोनी वाले प्रदेशाध्यक्ष की बातों पर यकिन हो पाना अब मुश्किल हो पा रहा है। काॅलोनीवासी अपने घरों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिलकर अपनी पीडा को व्यक्त कर चुके है। मगर उनके द्वारा भी भरोसा दिलाया गया है। मगर उनके भरोसे पर भी काॅलोनीवासियों को यकिन नहीं हो पा रहा है।
दक्षेश्वर समिति के सरंक्षक कमलेश्वर मिश्रा ने बताया कि जब जब प्रदेश में चुनाव को दौर शुरू होता हैं तब तक उत्तरराखण्ड सिंचाई विभाग द्वारा वहां के लोगों को किश्तों में जगह खाली करने के नोटिस जारी कर दिये जाते है। जिसमेें कहा गया हैं कि आप अवैध् रूप से बसे हैं इसलिए 15 दिनों के भीतर जगह को खाली कर देें। जबकि वर्ष 2018 में सरकार की ओर से बैरांगी कैम्प में बसे लोगों को नियमितीकरण करने के सम्बंध में शासनदेश जारी कर चुकी है। उसके बावजूद जारी शासनादेश पर अमल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंरागी में करीब 40-45 वर्षो से लोग बसे है। जिन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण कराया हुआ है। नगर पालिका हो या फिर अब नगर निगम वहां के लोगों की सुविधा के लिए पक्की सड़के, बिजली, पानी, वोटर कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य सुविधाए देने के बावजूद उनको चुनाव के दौरान उनको अवैध बता कर परेशान क्यों किया जा रहा है।
पिछले तीन माह से उत्तरांखण्ड सिंचाई विभाग की ओर से किश्तों में सालों से बसे लोगों को नोटिस जारी कर उनको अवैध् बता कर जगह खाली करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के दोहरे रवैये से काॅलोनी के लोग नाराज है और तीन दिनों से आंदोलनरत है। आंदोलन स्थल पर शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने पहुंचकर नियमितीकरण करने का भरोसा दिया हैं कि लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं काॅलोनीवासी प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्पकर सिंह धामी से भी मिलकर चुके है। जिनको वर्ष 2018 को जारी शासनादेश का हवाला देते हुए उनको नियमितीकरण किये जाने की मांग की गयी है। लेकिन उसके बावजूद उनको केवल भरोसे पर भरोसा देकर तीन साल से लटकाया जा रहा है।
कालोनिवासियों का कहना हैं कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो शासनादेश को इतना लम्बा लटकाने की क्या जरूरत है। सरकार द्वारा जारी शासनदेश को तत्काल अमल में लाया गया। दक्षेश्वर समिति के बैनर तले आज तीसरे दिन विश्वेश्वर प्रसाद नौटियाल, प्रमोद शर्मा, ओम दत्त शर्मा, पूनम कश्यप, सुमन गिरी, माताजी सविता अनशन पर बैठे। इस मौके पर पार्षद सचिन अग्रवाल, कमलेश्वर मिश्रा, वेद प्रकाश, अशोक माहेश्वरी, भूषण, जयपाल सिंह, रामानंद, महिंद्र, नानूराम, दिनेश नेगी, मोनू शर्मा, सुशीला, शोभा देवी, मुन्नी, पुष्पा, सविता, सरबतिया, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
