




करोड़ो की कीमत की नई टैक्नोलोजी फिजियोंथैरेपी मशीनों का भी किया अवलोेकन
मेला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को शीघ्र दूर करने का दिया भरोसा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नेशनल हैल्थ मिशन (एनएचएम) मैनेजिंग डायरेक्टर युगल किशोर पंत व सीएमओ डाॅ. प्रेम लाल ने राजकीय मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और मेला अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजेश गुप्ता से अस्पताल के व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली। इस मौके पर मेला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजेश गुप्ता ने अस्पताल में चल रही उपचार सेवाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी कि मेला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी के चलते भी अस्पताल में आने वाले मरीजों को ओपीडी के के माध्यम से लोगों को समुचित सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही मेला अस्पताल में पैथोलोजी, एक्सरे, फिजियोंथैरेपी, आडियों मैटरी, डेटल और मानसिक रोगियों को भी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। यदि मेला अस्पताल में चिकित्सकों को कमी को दूर कर दिया जाए तो मरीजों को ओर भी बेहतर सुविधाए उपलब्ध करायी जा सकती है। जिसपर एनएचएम मैनेजिंग डायरेक्टर युगल किशोर पंत ने भरोसा दिलाया हैं कि शीघ्र ही अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर कराया जाएगा। एनएचएम मैनेजिंग डायरेक्टर युगल किशोर ने मेला अस्पताल में स्थापित फिजियोंथैरेपिस्ट यूनिक का भी निरीक्षण किया और वहां थैरेपिस्ट से लगी मशीनों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि करीब डेढ करोड़ की कीमत की फिजियोथैरेपी से सम्बंधित मशीने मेला अस्पताल में होने के बावजूद भी शहर के लोग इस का लाभ नहीं उठा पा रहे है। जबकि हरिद्वार शहर की जनता के लिए बडे खुशी की बात यह हैं कि पूरे उत्तराखण्ड में दो ही अस्पतालों में इतनी मंहगी व नई टैक्नोलोजी फिजियोथैरेपी मशीने उपलब्ध् है। जिनमें एक देहरादून के दूर अस्पताल में और दूसरे हरिद्वार के मेला अस्पताल में। शायद शहर की जनता को नई टैक्नोलिजी मशीनों की मेला अस्पताल में जानकारी न हो, इसके लिए शहर की जनता को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजेश गुप्ता को कहते हुए, खुद भी एनएचएम मैनेजिंग डायरेक्टर युगल किशोर पंत ने शहर की जनता से अपील की हैं कि मेला अस्पताल में फिजियोंथैरेपी की मंहगी व नई टैक्नोलोजी मशीनों का लाभ उठाये। उन्होंने खुद भी फिजियोथैरेपी मशीन से अपनी थैरेपी करायी। सीएमओ डाॅ. प्रेम लाल ने भी शहर की जनता से फिजियोंथैरेपी की नई टैक्नोलोजी मशीनों का लाभ उठाने की अपील की है।
