

मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में हंगामे के आसार देखे जा रहे थे। निगम की पहली बैठक में कार्यकारणी समिति व विकास समिति के चुनाव होने थे। जिसको लेकर निगम की पहली बैठक पर सभी की नजर बनी हुई थी, लेकिन नगर निगम की पहली बैठक बिना हंगामे के आज कार्यकारणी के चुनाव सम्पन्न हो गये। कार्यकारणी समिति में 12 पार्षदों का चुनाव होना था। जिसके लिए 12 पार्षदों ने ही नामांकन किया, जोकि निर्विरोध चुन लिए गये। वही 10 पार्षदों की एक विकास समिति का गठन भी होना था। उसको भी आमसहमति से गठित कर लिया गया। बताया जा रहा हैं कि आज होने वाली पहली नगर निगम की बैठक में कार्यकारणी का चुनाव होना था, जिसको लेकर हंगामा होने पूरे आसार बने थे। कियू कि कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा के पार्षदों की सख्या अधिक है। इस लिए हंगामे को टालने को लेकर कांग्रेस व भाजपा नेताओं के बीच देर रात तक बैठकों का दौर चला और 5-7 पर सहमति बन गई। निगम कार्यकारणी में 12 पार्षदों का चुनाव होना था, इसलिए दोनों दलों में सहमति 5 कांग्रेस और 7 भाजपा के पार्षदों की बनी। वही दोनों दलों ने निर्दलीयों को मिला कर 10 सदस्यों वाली विकास समिति का भी गठन कर लिया। दोनों दलों के बीच बनी सहमति के आधार पर हो पार्षदों ने कार्यकारणी के लिए नामांकन किया और निर्विरोध चुन लिए गये।
कार्यकारणी समिति के निर्वाचित पार्षदों की लिस्ट

विकास समिति में लिये गये पार्षदों की लिस्ट

